फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Step mother Baghpat killed one and a half year old child by throwing in front of car on National Highway

ममता शर्मसार: सौतेली मां ने डेढ़ साल के बच्चे को नेशनल हाईवे पर गाड़ी के आगे फेंका, मौके पर ही मौत

Fri, 26 Aug 2022 11:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत/ शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत/ शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 26 Aug 2022 11:44 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में मां की ममता उस वक्त शर्मशार हो गई, जब एक सौतेली मां ने डेढ़ साल के बच्चे को नेशनल हाईवे पर गाड़ी के आगे फेंक दिया। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
Step mother Baghpat killed one and a half year old child by throwing in front of car on National Highway
अस्पताल में जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सौतेली मां ने डेढ़ साल के बच्चे को नेशनल हाईवे पर गाड़ी के आगे फेंक दिया। जिससे बच्चे का सिर सड़क पर लगा और गाड़ी से टकराने के कारण बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। महिला को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शामली के लिलौन खेड़ी की रहने वाली सीता शुक्रवार सुबह घर से झगड़ा करने के बाद डेढ़ साल के बच्चे व पांच साल की बेटी को ट्रेन में लेकर बागपत आ गई। वह काफी देर तक राष्ट्र वंदना चौक से बड़ौत की तरफ नेशनल हाईवे पर घूमती रही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम दौरा: मेरठ पहुंचे योगी आदित्यनाथ, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा, सुरक्षा चाक-चौबंद, ये रहेगा कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला ने डेढ़ साल के बच्चे को बेरहमी से सड़क पर पटक दिया। तभी सामने से ईको कार भी आ गई। बच्चे का सिर सड़क से टकरा गया और गाड़ी से बच्चे को जोरदार टक्कर लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

इसकी सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस उस बच्चे को लेकर सीएचसी में पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि वह दोनों बच्चों की सौतेली मां है। पुलिस ने उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed