फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Up: Farmers tell the reduction in the bill, we are ready to amend says Sugarcane Minister Suresh Rana

यूपी: चीनी मिलें 25 अक्तूबर से शुरू करेंगी पेराई, गन्ना मंत्री सुरेश राणा बोले- कृषि कानून में कमी बताएं, हम संशोधन को तैयार 

Tue, 12 Oct 2021 12:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 Oct 2021 12:02 PM IST
सार

प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि किसान नेता यह बताएं कि कृषि कानून में क्या संशोधन करना है सरकार तैयार है।

विज्ञापन
Up: Farmers tell the reduction in the bill, we are ready to amend says Sugarcane Minister Suresh Rana
गन्ना मंत्री सुरेश राणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान को केंद्र में रखकर योजनाएं बना रही है। किसान नेता बताएं कृषि कानून में क्या संशोधन होना है सरकार तैयार है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर कांड की निष्पक्ष जांच होगी, दोषी बचेंगे नहीं। 

विज्ञापन


शहर की जाट कालोनी में विकास बालियान के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि किसान हित भाजपा के लिए सर्वोपरि है। केंद्र और प्रदेश सरकार सभी योजनाएं किसानों को केंद्र में रखकर बना रही है।
विज्ञापन


कृषि कानून को लेकर किसान संगठनों के विरोध के सवाल पर कहा कि किसान नेता यह बताएं कि क्या संशोधन करना है सरकार तैयार है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर की घटना की निष्पक्ष जांच हो रही है। योगी सरकार में कोई भी अपराधी छोड़ा नहीं जाएगा। जांच के बाद कठोर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  नाश्ते से डिनर तक सब महंगा: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई में लगाई आग, मालभाड़े में हुई बढ़ोतरी

गन्ना मंत्री ने कहा कि चीनी मिलों में 25 अक्तूबर से पेराई प्रारंभ हो जाएगी। पूरा विभाग तैयारी में जुटा है। सरकार ने 25 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य बढ़ाया है, इससे प्रदेश के किसानों के खाते में एक साल में चार हजार करोड़ अधिक जाएगा। इस सत्र का किसानों का केवल 14 प्रतिशत बकाया है, गत वर्ष का चीनी मिलों पर कोई बकाया नहीं है।

सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश में गन्ने की उपज प्रति हेक्टेयर के हिसाब से पूरे देश में सबसे ज्यादा है। यूपी का उपज का इस वर्ष का औसत साढे़ 81 टन प्रति हेक्टेयर आया है। देश का औसत 71 टन प्रति हेक्टेयर है। 

उन्होंने कहा कि गन्ने की प्रजाति 0238 में बीमारी आ जाने के बाद प्रदेश में एक साथ दस प्रजातियों पर काम हो रहा है। पश्चिम, मध्य और पूर्वांचल में अलग-अलग प्रजातियां तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हमारी चीनी मिले निरंतर चली।

प्रदेश में चीनी मिलों के विकल्प के तौर पर खांडसारी उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। गुड़ महोत्सव देश के इतिहास में लखनऊ में पहली बार हुआ। इस महोत्सव में तीन दिन में छह करोड़ का गुड़ बिका। तीन हजार रूपए किलो तक गुड़ की कीमत रही। उन्होंने कहा कि गन्ने में पारदर्शी व्यवस्था लाने का काम सरकार ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed