यूपी : छुट्टी देने से मना किया तो अधिकारी पर बोला हमला, घोंपा चाकू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में छुट्टी न मिलने से आक्रोशित पशु चिकित्सा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने अपने ही पशु चिकित्सा अधिकारी पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर घायल दिया। गुस्साए हमलावर ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया और मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चिकित्सा अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया।
नानौता क्षेत्र के ग्राम गुडंब में पशु चिकित्सालय पर तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी चरण सिंह शुक्रवार की सुबह करीब सवा दस बजे क्षेत्र के गांव चंदपुर में शनिवार को लगने वाले पशु मेले की तैयारी के लिए बाइक से बड़गांव की ओर आ रहे थे। जब वह गांव सिरसली से कुछ आगे बढ़े तो रास्ते में घात लगाकर बैठे उनके ही चिकित्सालय पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घाटेड़ा निवासी अजय और उसके एक साथी ने चरण सिंह को रोक लिया। अजय ने चरण सिंह के साथ गाली गलौज शुरू कर दी और फिर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान हमले से गंभीर घायल होकर जब चिकित्साधिकारी जमीन पर गिर पड़े, तो हमलावर घबरा गया। उसने पहले खुद को चाकू से वार कर घायल किया और फिर मौके से फरार हो गया।
पढ़ें : यूपी: डीएम ने अधिकारी से कहा-'हम गला काट देंगे तुम्हारा', वीडियो वायरल
सूचना पर थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को रामपुर मनिहारन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें सहारनपुर के लिए रेफर कर दिया। चरण सिंह को सहारनपुर के मेडीग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें देहरादून रेफर कर दिया। घायल चिकित्साधिकारी चरण सिंह के भाई ग्राम टोली निवासी जोधसिंह ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जोधसिंह ने बताया कि आरोपी अजय छुट्टी मांग रहा था, लेकिन मेला होने के चलते उसे दो दिन बाद छुट्टी पर जाने के लिए कहा गया था। इसी गुस्से में अजय ने चरण सिंह पर हमला किया है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/