फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP elections: 2022 BKU national spokesperson Rakesh Tikait caste the vote with family

यूपी चुनाव: 2022 भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने परिवार के साथ किया मतदान, नरेश टिकैत ने की ये अपील

Thu, 10 Feb 2022 11:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 10 Feb 2022 11:59 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रथम चरण का मतदान जारी है। पश्चिमी यूपी में घना कोहरा छाया हुआ है। ऐसे में मतदान प्रभावित हो रहा है। मुजफ्फरनगर जिले में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत परिवार सहित वोट डालने पहुंचे। 

विज्ञापन
UP elections: 2022 BKU national spokesperson Rakesh Tikait caste the vote with family
नरेश टिकैत व राकेश टिकैत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिमी यूपी की 19 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। हालांकि सुबह के समय घने कोहरे के कारण कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या कम रही लेकिन कुछ बूथों पर सुबह से ही लंबी लाइन लगी हुई है। मुजफ्फरनगर में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत जिले के सर छोटूराम इंटर कॉलेज में मतदान करने पहुंचे। उन्होंने परिवार सहित वोट डाला। वहीं भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने बूथ पर पहुंचकर मतदान करने की बात कही है। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जिले में छह विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रही। यहां छह विधानसभा सीटों पर 1 बजे तक 35.69 % मतदान हुआ। बता दें कि आज सुबह से ही पश्चिमी यूपी में घना कोहरा छाया हुआ है। ऐसे में मतदान प्रभावित हो रहा है। अब तक मीरापुर विधानसभा में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत हुआ। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत परिवार सहित वोट डालने पहुंचे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: शामली में मतदाता को धमकाने पर रालोद नेता के खिलाफ मुकदमा, गठबंधन प्रत्याशी की इंस्पेक्टर से नोंक-झोंक, पढ़ें-चुनाव के खास अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इससे पहले ट्वीट करते हुए कहा कि मैं परिवार के साथ मुजफ्फरनगर शहर के सर छोटूराम इंटर कॉलेज में 11 बजे मतदान करूंगा, आप भी लोकतंत्र के महायज्ञ में शामिल हों। 
नोटा नहीं, चुनाव में वोट करें,
किसानों के मुद्दों पर चोट करें।
इसके बाद वह 11 बजे अपने परिवार के साथ बूथ पर पहुंचे और मतदान किया। 

UP elections: 2022 BKU national spokesperson Rakesh Tikait caste the vote with family
naresh tikait - फोटो : अमर उजाला
वहीं भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत दोपहर दो बजे मतदान करने पहुंचे। नरेश टिकैत ने भी अपने ट्विटर से लोगों से नोटा का बटन न दबाने की और किसान के मुद्दों पर चोट कर वोट करने की अपील की। 
मुजफ्फरनगर में सुरक्षित सीट पुरकाजी के अलावा मुजफ्फरनगर सदर, बुढ़ाना, चरथावल, खतौली, मीरापुर के लिए 20 लाख 20 हजार 826 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। साल 2012 में मतदान का प्रतिशत 59.17, जबकि 2017 में 67.16 और लोकसभा चुनाव 2019 में 68.31 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिले में इस बार कुल मतदान केंद्र 862 और मतदेय स्थल 2251 है। 

दोपहर 1 बजे का मत प्रतिशत
बुढ़ाना 32.7 %
चरथावल 29 %
पुरकाजी 33   %
सदर  34.5  %
खतौली 42.5 %
मीरापुर 43   %
कुल   35.69 %
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed