फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Election: Akhilesh Yadav tweeted that BJP has stopped helicopter with me in Delhi as part of a conspiracy

UP Election 2022: मेरठ में अखिलेश बोले- किसानों ने भाजपा के लिए बंद किए दरवाजे, पढ़िए पूरा भाषण

Fri, 28 Jan 2022 08:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 Jan 2022 08:37 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में प्रेस वार्ता करने के बाद मेरठ पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा किसानों ने भाजपा के लिए दरवाजे बंद कर लिए हैं।

विज्ञापन
UP Election: Akhilesh Yadav tweeted that BJP has stopped helicopter with me in Delhi as part of a conspiracy
मुजफ्फरनगर में प्रेस वार्ता करते अखिलेश और जयंत - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में संयुक्त प्रेस वार्ता करने के बाद अखिलेश यादव और चौधरी जयंत सिंह मेरठ के गॉडविन होटल पहुंचे। अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों ने भारतीय जनता पार्टी के लिए दरवाजे बंद कर दिए हैं। इनके विधायक और सांसद कूटे जा रहे हैं। उन्हें अपमानित होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि टिकट को लेकर कहीं कोई विरोध नहीं है। वोट डालने की तारीख आने पर सब सपा रालोद को वोट करेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव मुजफ्फरनगर पहुंचे थे। पहले मुजफ्फरनगर में अखिलेश और चौधरी जयंत की संयुक्त प्रेस वार्ता हुई। अखिलेश ने मुजफ्फरनगर की जनता से बताया कि मैं दिल्ली में कई घंटे तक हेलीकॉप्टर में बैठा रहा। अखिलेश ने कहा कि यह चुनाव किसानों और नौजवानों के भविष्य का है।

विज्ञापन

चौधरी जयंत ने लगाया ये आरोप

चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों में काफी रोष है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी गठबंधन की ओर देख रहा है। जयंत चौधरी ने कहा कि चुनाव के नियमों के अनुपालन पर आरोप लगाया कि उनके प्रत्याशी ने वीडियो वैन चलाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन अब तक उन्हें अनुमति नहीं मिली है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा के वैन पूरे प्रदेश में चल रहे हैं। इसकी शिकायत हम चुनाव आयोग में करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अखिलेश यादव बोले- प्रचार का नहीं, खरीदकर शुद्ध तेल खाएं

वहीं अखिलेश ने कहा कि चुनाव में उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को लगाया है ताकि अधिकारियों पर दबाव बनाया जा सके और दवाब में उनका वोट डलवाया जा सके। अखिलेश यादव ने कहा कि आप प्रचार का तेल-घी न खाएं, अपना शुद्ध तेल खरीद कर ही खाएं। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी कहा था कि बुंदेलखंड में तेल का कारखाना लगाएंगे।

अखिलेश ने मुजफ्फरनगर की जनता से किया एक्सप्रेसवे बनाने का वादा

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का गंगा एक्सप्रेसवे तो पता नहीं कब बनेगा। लेकिन सपा और रालोद गठबंधन यहां से लखनऊ के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे जरूर बनाएंगे। वहीं हाईकोर्ट बेंच की मांग के सवाल पर कहा कि गठबंधन इस काम को भी जरूर कराएगा।

अखिलेश यादव ने की बाबा टिकैत, नेता जी, चौधरी अजित सिंह और चौधरी चरण सिंह की तारीफ

अखिलेश यादव ने चौधरी चरण सिंह, बाबा टिकैत, नेता जी और अजित सिंह जी ने समय-समय पर सरकार को जागरूक करने का काम किया है। उन्होंने कहा अब हम गठबंधन कर उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी मंशा में खोट है। इसीलिए किसानों को बिना बताए तीन कृषि कानून लाए गए और फिर वोटों के लिए उन्हें वापस भी ले लिया। अखिलेश ने कहा कि मैं किसानों की ताकत की प्रशंसा करता हूं कि सरकार को किसानों के सामने झुकना पड़ा। अखिलेश ने कृषि कानून वापस होने पर किसानों को बधाई दी। अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे काले कानून कभी भी उत्तर प्रदेश में लागू नहीं हो पाएंगे। 

अखिलेश बोले- समाजवादी पार्टी ने किया 300 यूनिट बिजली फ्री का वादा

अखिलेश ने कहा बिजली के क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने 300 यूनिट बिजली फ्री, सिंचाई फ्री की घोषणा की है। वहीं एमएसपी की खरीद के लिए जो भी इतंजाम किए जाएंगे, उन्हें गठबंधन की सरकारी करेगी। अखिलेश ने कहा कि किसानों को 15 दिनों में गन्ने का भुगतान किया जाएगा। साथ ही कहा कि छात्रों को पहले भी लैपटॉप बांटे थे अब भी बांटेंगे। उन्होंने समाजवादी पेंशन पहले दी और अब भी देंगे।

अखिलेश ने कहा कि अब तो चुनाव आ गए हैं। अब तो भाजपा अपना संकल्प पत्र पढ़ लें। जो उत्तर प्रदेश की जनता से झूठे वादे किए थे, क्या उनमें से कोई वादा पूरा किया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि हम किसानों को लिए अंत तक लड़ाई लड़ेंगे। इसलिए मैं हमेशा अपनी जेब में एक पोटली लेकर चलता हूं। लाल टोपी और लाल पोटली, मैं उन्हें हराने के लिए और उन्हें भगाने के लिए अन्न संकल्प लेकर चलता हूं। 

चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाने का चुनाव

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कई बार पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह, भाकियू के दिवंगत अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और स्वर्गीय रालोद अध्यक्ष अजित सिंह का नाम लिया। अखिलेश  ने कहा कि इन लोगों ने किसान-मजदूरों के हक के लिए कार्य किया। समय-समय पर  गूंगी बहरी सरकारों को इन्होंने जगाया। यह चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाने का चुनाव भी है।

गन्ना किसानों का 15 दिन में भुगतान होगा

गन्ना किसानों का 15 दिन में भुगतान होगा। इसके लिए अलग से फंड की जरूरत पड़ी तो वह भी बनाया जाएगा। हमारी सरकार में किसानों को चीनी मिल के सामने धरना नहीं देना पड़ेगा। 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। पुरानी पेंशन बहाल करने का काम किया जाएगा। 

अखिलेश ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना

अखिलेश ने निशाना साधते हुए कहा भाजपा ने किसानों से कहा कि उनकी आय दोगुनी होगी। फसल समय पर खरीदी जाएगी, उसका भुगतान समय पर होगा। भाजपा आज भी नहीं बता सकती है कि वो तीन कानून क्यों लाए गए थे। वो कानून क्यों वापस ले लिए गए। मैं किसान भाइयों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि इस तरह के कानून कभी उत्तर प्रदेश में लागू नहीं हो पाएंगे। किसानों को गन्ने के भुगतान के लिए इंतजार नहीं करना पड़े इसके लिए गठबंधन फार्मर्स कॉर्पर्स फंड बनेगा।

वहीं 2017 में आपने राहुल के साथ गठबंधन किया था तब यूपी के लड़कों का नारा दिया था। जयंत के साथ अपनी जोड़ी को आप क्या नाम देंगे? इस सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि हम दोनों किसानों के बेटे हैं। अखिलेश ने कहा कि इस बार भाजपा का राजनैतिक पलायन होगा। बाबा मुख्यमंत्री कभी अयोध्या कभी मथुरा से टिकट मांग रहे थे। लेकिन भाजपा ने उन्हें गोरखपुर भेजकर उनका पलायन कर दिया। भाजपा के नेता जो पर्चा बांट रहे हैं वो भी कोरोना बांट रहे हैं।    



बता दें कि अखिलेश यादव और चौधरी जयंत सिंह को आज मुजफ्फरनगर और मेरठ में संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे है। दरअसल, गठबंधन और सीटों के बंटवारे के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह पहली बार मुजफ्फरनगर में एक साथ बैठेंगे। मीडिया से रूबरू होंगे और भाजपा पर सियासी हमले भी बोलेंगे। कोरोना काल के माहौल में दोनों नेताओं की यह मुलाकात महत्वपूर्ण है। इस दौरान दोनों दलों के पदाधिकारी जुटेंगे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करेंगे। दोनों नेता संयुक्त रूप से मीडिया से भी रूबरू होंगे, इसकी पुुष्टि सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने की थी।



यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: सहारनपुर में घर-घर वोट मांगेंगे अमित शाह, माता शाकुंभरी देवी के पहली बार करेंगे दर्शन

इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मेरे हैलीकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साजिश है। उन्होंने ट्वीट में नीचे लिखा कि जनता सब समझ रही है।



इसके बाद अखिलेश यादव ने एक और ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सत्ता का दुरुपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा। हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं। 

गृहमंत्री अमित शाह के कैराना में घूमने और पलायन का मुद्दा उठाने, इसके बाद दिल्ली में जाट समाज के प्रतिनिधियों को बुलाने के बाद सियासी पारा चढ़-उतर रहा है। साफ हो चुका है कि भाजपा हिंदुत्व के मुद्दे को ही धार दे रही है। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि अखिलेश और जयंत मुजफ्फरनगर से कार्यकर्ताओं को किस तरह का संदेश देते हैं। गठबंधन के बाद दोनों पहली बार एक साथ मुजफ्फरनगर में मुलाकात करेंगे। 

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: निशाने पर अखिलेश, सीएम योगी बोले- गुंडागर्दी और माफियागर्दी से त्रस्त यूपी आज खुले में ले रहा सांस

मुजफ्फरनगर में ही जयंत कर रहे रात्रि प्रवास
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी गुरुवार की रात मुजफ्फरनगर में ही प्रवास कर रहे हैं। शहर क्षेत्र के रालोद कार्यकर्ताओं को बुलाकर वह चुनाव की रणनीति भी तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed