{"_id":"6b053662ce6135e8d40d2adb","slug":"up-election-2027-bjp-rld-seat-sharing-bjp-leaders-may-contest-on-rld-symbol-2026-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी हमारा, सिंबल आपका: यूपी में भाजपा और रालोद के बीच सीट बंटवारे में लागू होगा ये नियम! ये है रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी हमारा, सिंबल आपका: यूपी में भाजपा और रालोद के बीच सीट बंटवारे में लागू होगा ये नियम! ये है रणनीति
Tue, 24 Nov 2026 01:25 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:25 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा और रालोद के बीच सीट बंटवारे में प्रत्याशी हमारा, सिंबल आपका नियम लागू हो सकता है। रालोद के सिंबल पर चुनाव मैदान में भाजपा के कई नेता उतर सकते हैं। सपा से गठबंधन में पिछले विस चुनाव में ऐसे ही रालोद के सिंबल पर सपा के प्रत्याशी उतरे थे।
विज्ञापन
UP Election 2027
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे में भाजपा और रालोद के बीच प्रत्याशी हमारा, सिंबल आपका वाला नियम लागू हो सकता है। इसमें रालोद के सिंबल पर चुनाव मैदान में भाजपा के कई नेता उतर सकते हैं।
विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर भाजपा व रालोद में बातचीत शुरू हो गई है। रालोद को कितनी सीटें मिलेंगी, उनकी घोषणा दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक होने की उम्मीद है। हालांकि अभी केवल सीटों की संख्या की घोषणा होगी और सीटों के नाम चुनाव की घोषणा के साथ ही सार्वजनिक किए जाएंगे।
इस बीच रालोद अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह का एक बयान काफी वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा है कि हमारे जनाधार वाली कुछ सीटों के लिए कार्यकर्ताओं को सब्र रखना होगा।

Trending Videos
इससे यह माना जा रहा है कि सीट बंटवारे में बागपत, मुजफ्फरनगर, मथुरा, शामली समेत कई जगह रालोद के सिंबल पर भाजपा नेता चुनाव लड़ सकते हैं। रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष गुर्जर का कहना है कि सीट बंटवारा केंद्रीय समिति के स्तर से तय होगा। वहां से इस पर बातचीत होगी।
रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़े थे सपा नेता
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी इस तरह रालोद के सिंबल पर सपा के कई प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। सिवालखास से सपा के गुलाम मोहम्मद को रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़ाया गया था।
मीरापुर से चंदन चौहान, पुरकाजी से अनिल कुमार, मुरादनगर से सुरेंद्र कुमार मुन्नी समेत कई अन्य भी सपा में होते हुए रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़े। हालांकि गुलाम मोहम्मद, चंदन चौहान, अनिल कुमार चुनाव जीतने के बाद भाजपा से गठबंधन होने पर रालोद के साथ ही रहे।