फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Election 2022 : There is a big fight in all the seven assembly seats of Meerut district

UP Election 2022 Phase-1 Voting: मेरठ की सात सीटों पर दिलचस्प मुकाबला, जानें- हर विधानसभा क्षेत्र का हाल

Fri, 11 Feb 2022 12:52 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Feb 2022 12:52 AM IST
सार

मेरठ जिले की सभी विधानसभा सीटों पर गुरुवार को कड़ा मुकाबला रहा। कहीं किसान आंदोलन का असर दिखा तो कहीं पर ध्रुवीकरण की हवा भी बही। जानिए आखिर सातों क्षेत्रों में किस-किसके बीच सीधी टक्कर है।

विज्ञापन
UP Election 2022 : There is a big fight in all the seven assembly seats of Meerut district
मतदान करते लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चुनाव में मतदाताओं के रुख से मेरठ जिले की सीटों पर भी दिलचस्प मुकाबले हुए हैं। यहां देहात के इलाकों में मतदान पर गन्ना आंदोलन का असर दिखाई दिया तो शहर में ध्रुवीकरण की हवा भी बही। यहां मंत्री दिनेश खटीक, भाजपा के चर्चित नेता संगीत सोम और सपा के पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर की साख दांव पर है। 

विज्ञापन


कैंट में भाजपा के अमित अग्रवाल के साथ सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी मनीषा अहलावत ही मुकाबला करती दिखाई दीं। यहां भाजपा के मतदाताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। कई इलाकों के बूथों पर बसपा के अमित शर्मा और कांग्रेस के अवनीश काजला के बस्ते नजर नही आए। किठौर विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री और सपा-रालोद प्रत्याशी शाहिद मंजूर और भाजपा के मौजूदा विधायक सत्यवीर त्यागी के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दी। यहां बसपा के केपी मावी से सजातीय वोट बैंक छिटक गया। दलित मतदाताओं में उत्साह नहीं दिखा। 
विज्ञापन


मेरठ दक्षिण सीट पर भाजपा के विधायक सोमेंद्र तोमर और सपा के आदिल चौधरी के बीच कड़ा मुकाबला दिखाई दिया। यहां बसपा का बेस वोट बैंक अधिकतर इलाको में हाथी के साथ ही चलता नजर आया तो कांग्रेस का हाथ का पंजा मुस्लिमों में ही खास जगह बनाता नहीं दिखा। ऐसे में यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के सोमेंद्र और सपा के आदिल के बीच ही होता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शहर सीट पर सीधा मुकाबला 
मेरठ शहर सीट पर सपा और भाजपा के बीच ही लड़ाई नजर आई। यहां कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा ने भाजपा के कमलदत्त की मुश्किलें बढ़ाईं तो वहीं रफीक अंसारी की राह में बसपा के दिलशाद शौकत आए। हालांकि दोपहर बाद यहां पहले के चुनावों की तरह ही ध्रुवीकरण की हवा बहने लगी। इसके बाद हाथी की चाल और पंजे की कोशिश कमजोर नजर आई।

यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें

योगेश को जाटों का, खटीक को गुर्जरों का सहारा 
हस्तिनापुर सीट पर भी भाजपा के मंत्री दिनेश खटीक और सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा के बीच कड़ा मुकाबला नजर आया। योगेश वर्मा को जाट मतदाताओं ने ताकत दी तो दिनेश खटीक को गुर्जरों ने सहारा दिया है। यह सुरक्षित सीट है। जाटव मतों में योगेश बड़ी सेंध लगाते नजर आए तो अन्य अनुसूचित जातियां खटीक की तरफ दिखीं। मुस्लिम योगेश के साथ लामबंद होता नजर आया तो अति पिछड़ी जातियों का रुझान खटीक की तरफ रहा।
 
सिवालखास में किसान आंदोलन का असर 
सिवालखास सीट पर सपा-रालोद गठबंधन और भाजपा प्रत्याशी मनिंदरपाल सिंह के बीच कड़ा मुकाबला है। यहां जाट और मुस्लिम मतदाताओं की जुगलबंदी ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ाई हैं। भाजपा ने यहां विधायक जितेंद्र सतवाई का टिकट बदलकर मनिंदरपाल सिंह को उतारा था। मनिंदर के पक्ष में यहां भाजपा के परंपरागत वोटर के साथ अतिपिछड़ी जातियां लामबंद हैं। मेरठ जिले की इस सीट पर किसान आंदोलन का सबसे ज्यादा असर है। 

यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे

संगीत की धुन के बीच साइकिल ने पकड़ी रफ्तार
सरधना सीट पर भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम और सपा के अतुल प्रधान के बीच कड़ी टक्कर नजर आई। ठाकुर चौबीसी के 24 गांवों में संगीत के लिए जबरदस्त रुझान दिखा तो गुर्जर और जाट बहुल गांवों में सपा के अतुल प्रधान की साइकिल दौड़ती नजर आई। मुस्लिम मतों में यहां कांग्रेस के रिहानुद्दीन सेंध नहीं लगा सके। बसपा के संजीव धामा जाट मतों पर खास प्रभाव नहीं डाल पाए। दलितों और सैनी बिरादरी के कुछ मतों में भी सपा ने सेंध लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed