फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Election 2022: Nomination for seven seats from today, pamphlets will be filled under the surveillance of CCTV cameras from January 14 to 21

यूपी चुनाव 2022: मेरठ में सात विधानसभा सीटों के लिए नामांकन आज से, 14 से 21 जनवरी तक सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में भरे जाएंगे पर्चे

Fri, 14 Jan 2022 12:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 14 Jan 2022 12:09 AM IST
सार

मकर संक्रांति के पर्व से विधानसभा चुनाव-2022 के पहले चरण के नामांकन की शुरुआत होने जा रही है। इस बार सुविधा एप पर ऑनलाइन नामांकन की सुविधा भी दी जा रही है। इसके लिए प्रत्याशी को एप डाउनलोड करने के बाद एकाउंट बनाना होगा।  

विज्ञापन
UP Election 2022: Nomination for seven seats from today, pamphlets will be filled under the surveillance of CCTV cameras from January 14 to 21
meerut news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर संक्रांति के पर्व से विधानसभा चुनाव-2022 के पहले चरण के नामांकन की शुरुआत होने जा रही है। आज से 21 जनवरी तक सुबह 11 बजे से तीन बजे तक कलक्ट्रेट के सात कक्ष में विधानसभा क्षेत्रवार नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गुरुवार को सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इनकी निगरानी में ही वीडियोग्राफी के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया की जाएगी। वहीं, प्रत्याशियों को दो लोगों के साथ कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार से प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा बाहरी लोगों का प्रवेश इस मार्ग से बंद रहेगा। 

विज्ञापन


वहीं, नामांकन प्रक्रिया को निपटाने के लिए दो मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। प्रवेश द्वार पर उप जिलाधिकारी मवाना संजय कुमार और नामांकन स्थल पर अपर उप जिलाधिकारी महेश को तैनात किया गया  है। एडीएम सिटी दिवाकर सिंह ने बताया कि कलक्ट्रेट को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। किसी अन्य बाहरी लोगों के आने की अनुमति कतई नहीं होगी। कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार से सिर्फ अधिकारी, कर्मचारी ही आ सकेंगे। उन्होंने कहा कि एक कक्ष में एक ही नामांकन एक बार में किया जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022 : बागपत से रालोद-सपा ने अहमद हमीद को उतारा, बड़ौत व छपरौली पर फंस रहा पेंच, जल्द घोषित होंगे प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन बनाना होगा एकाउंट
वहीं, इस बार सुविधा एप पर ऑनलाइन नामांकन की सुविधा भी दी जा रही है। इसके लिए प्रत्याशी को एप डाउनलोड करने के बाद एकाउंट बनाना होगा।  इसके बाद प्रथम और द्वितीय चरण को करने के बाद अंतिम चरण के लिए स्लॉट बुक कराकर हार्ड कॉपी कलक्ट्रेट स्थित विधानसभा क्षेत्रवार चयनित न्यायालय कक्ष में जमा करानी होगी। इससे प्रत्याशी के समय की बचत हो जाएगी। 

ये हैं नामांकन कक्ष
सिवालखास - एडीएम प्रशासन, न्यायालय कक्ष
सरधना - जिला मजिस्ट्रेट, न्यायालय कक्ष
हस्तिनापुर - एडीएम सिटी, न्यायालय कक्ष
किठौर - एडीएम वित्त, न्यायालय कक्ष
मेरठ कैंट - एडीएम न्यायिक, न्यायालय कक्ष
मेरठ दक्षिण - उपजिलाधिकारी मेरठ, न्यायालय कक्ष
मेरठ - नगर मजिस्ट्रेट, न्यायालय कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed