{"_id":"61e65c39778f0e40943cecda","slug":"up-election-2022-case-against-shahid-manzoor-and-yogesh-verma-for-violating-model-code-of-conduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: आचार संहिता के उल्लंघन में शाहिद मंजूर और योगेश वर्मा पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: आचार संहिता के उल्लंघन में शाहिद मंजूर और योगेश वर्मा पर मुकदमा
Tue, 18 Jan 2022 11:50 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:50 AM IST
सार
थाना पल्लवपुरम प्रभारी ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और बिना मास्क के घूम रहे थे। वायरल वीडियो देखने के बाद पुलिस ने जांच कर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
योगेश वर्मा का फाइल फोटो
विस्तार
मेरठ में किठौर विधान सभा सीट से सपा प्रत्याशी शाहिद मंजूर और हस्तिनापुर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक योगेश वर्मा समेत कई अन्य लोगों पर आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी से टिकट मिलने की खुशी में पूर्व विधायक के आने पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। कुछ समय बाद ही पूर्व विधायक के स्वागत का यह वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो देखने के बाद पुलिस ने जांच कर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
थाना पल्लवपुरम प्रभारी ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और बिना मास्क के घूम रहे थे। इसमें पूर्व विधायक योगेश वर्मा, पार्षद प्रदीप, रोहित कुमार जाटव, गुड्डू, शाहरुख, पप्पू, सुनील, ओमवीर, टीटू, नीटू, निकुल व 25 अज्ञात के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
वहीं, रविवार रात किठौर विधानसभा से सपा प्रत्याशी शाहिद मंजूर खरखौदा थाना क्षेत्र में गांव धीरखेड़ा में ग्राम प्रधान बॉबी के आवास पर चुनावी बैठक करते मिले। थाना पुलिस ने अनुमति चुनाव प्रचार और सभा करने पर सपा प्रत्याशी शाहिद मंजूर, ग्राम प्रधान बॉबी और 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
गली-मोहल्लों में लगे पोस्टर नहीं हटे
डीएम के. बालाजी के निर्देश पर नगर निगम ने क्षेत्र में लगे सभी पोस्टर-बैनरों को हटाना शुरू कर दिया है। लेकिन परतापुर थाने के निकट रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर कई जगह पोस्टर देखे जा सकते हैं। परतापुर थाना क्षेत्र में लगभग 42 गांव हैं।