फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP election 2022: BJP first list released, know who got the ticket from where in western UP

यूपी चुनाव: आखिर जारी हुई भाजपा की पहली सूची, यहां जानें पश्चिमी यूपी में किसे कहां से मिला टिकट

Sat, 15 Jan 2022 01:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 15 Jan 2022 01:19 PM IST
सार

यूपी में लगभग सभी पार्टियों की सूची जारी होने के बाद भाजपा ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। आइए जानते हैं कि पश्चिमी यूपी में किस सीट से किसको टिकट मिला है।

विज्ञापन
UP election 2022: BJP first list released, know who got the ticket from where in western UP
भाजपा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी है। कई दिनों से सीटों को लेकर दिल्ली में भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक चल रही थी। आइए जानते हैं कि भाजपा ने पश्चिमी यूपी में किस सीट से किसको प्रत्याशी बनाया है। 

विज्ञापन


मेरठ-
मेरठ के बीजेपी उम्मीदवारों के नामों की सूची
सिवालखास - मनिंदरपाल सिंह
हस्तिनापुर- दिनेश खटीक
किठौर- सत्यवीर त्यागी
मेरठ शहर- कमल दत्त शर्मा
मेरठ कैंट- अमित अग्रवाल
मेरठ दक्षिण- सोमेंद्र तोमर
सरधना- संगीत सोम

कैंट से अमित अग्रवाल, शहर से लड़ेंगे कमलदत्त शर्मा, चार पुराने विधायकों पर भाजपा ने दोबारा खेला दांव
कैंट सीट से पूर्व विधायक अमित अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। शहर सीट से कमल दत्त शर्मा के नाम पर मुहर लगाई गई है। सिवालखास विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक जितेंद्र सतवई का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह भाजपा ने मनिन्दर पाल सिंह पर दांव खेला है। दक्षिण, हस्तिनापुर, सरधना और किठौर विधानसभा सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायकों पर विश्वास जताया है। टिकटों की घोषणा के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता खुशी मना रहे हैं।
विज्ञापन


हस्तिनापुर से सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री दिनेश खटीक दोबारा प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। सरधना से विधायक संगीत सोम को भाजपा ने तीसरी बार अपना प्रत्याशी बनाया है। दक्षिण से विधायक सोमेंद्र तोमर और किठौर से विधायक सत्यवीर त्यागी को भी पार्टी ने दोबारा प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने जिले में वैश्य, ब्राह्मण, जाट, गुर्जर, त्यागी, अनुसूचित जाति एवं ठाकुर वर्ग को टिकट देकर सोशल इंजीनियरिंग साधने की कोशिश की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट में टिकट की रेस जीते अमित अग्रवाल 
कैंट विधानसभा सीट पर पार्टी में सर्वाधिक 20 के करीब दावेदार थे। लगातार चार बार से विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल की आयु 80 वर्ष से अधिक होने के कारण ये तय माना जा रहा था कि यहां कोई अन्य प्रत्याशी होगा। इस सीट से दो बार विधायक रहे अमित अग्रवाल ने टिकट की रेस में सबको पछाड़ते हुए बाजी मारी है। 

कमल दत्त शर्मा ने शहर में बाजी मारी
शहर सीट पर सपा के रफीक अंसारी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को 2017  में चुनाव हराया था। मतदाताओं के समीकरण के चलते भाजपा के लिए ये सबसे मुश्किल सीट है। इस सीट पर कम ही दावेदार थे। भाजपा ने यहां से कमल दत्त शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

बागपत- 
बागपत - योगेश धामा 
बड़ौत - केपी मलिक 
छपरौली - सहेंद्र रमाला 

भाजपा ने बिजनौर जिले की आठों विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। पांचों विधायकों पर विश्वास जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। वहीं बाकी तीनों सीट पर पिछले चुनाव के मुकाबले नए प्रत्याशियों को टिकट दिया है।
बिजनौर-
नजीबाबाद - राजा भारतेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया
नगीना - डॉ.यशवंत सिंह
बढ़ापुर - सुशांत सिंह
धामपुर - अशोक राणा
नहटौर - ओमकुमार
बिजनौर - सूचि मौसम चौधरी
चांदपुर - कमलेश सैनी
नूरपुर - सीपी सिंह

मुजफ्फरनगर-
चरथावल - सपना विजय कश्यप
मीरापुर - प्रशांत गुर्जर
मुजफ्फरनगर - कपिल देव अग्रवाल
खतौली - विक्रम सैनी
पुरकाजी - प्रमोद ऊंटवाल
बुढ़ाना - उमेश मलिक
बता दें कि विरोध के कारण चरथावल सीट का टिकट बदला गया है।

शामली-
थानाभवन - सुरेश राणा
कैराना - मृगांका सिंह
शामली - तेजेंद्र निर्वाल बीजेपी से प्रत्याशी

सहारनपुर से भाजपा प्रत्याशियों के टिकट
बेहट - नरेश सैनी
नकुड - मुकेश चौधरी
सहारनपुर नगर - राजीव गुंबर
सहारनपुर देहात - जगपाल सिंह
देवबंद - विधायक बृजेश सिंह
रामपुर मनिहारान - विधायक देवेंद्र निम
गंगोह - विधायक कीरत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed