फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: drunkard monk raged on the road indecency of women in meerut

शराबी साधु ने रोड पर जमकर मचाया उत्पात, महिलाओं से की अभद्रता, जमकर धुनाई

Tue, 28 Aug 2018 06:07 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 28 Aug 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
UP: drunkard monk raged on the road indecency of women in meerut
शराबी साधु - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के मवाना चौक पर मंगलवार दोपहर एक शराबी साधु ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। शराबी ने आने जाने वाली महिलाओं के साथ खूब अभद्रता की। शराबी की हरकतें देख गुस्साई भीड़ ने उस पर हमला बोल दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और साधु को लाठी फटकार भगाया गया। जानें कैसे शराबी ने सड़क पर मचाया हंगामा :-
विज्ञापन

 जानकारी के अनुसार नगर के सुभाष चौक पर एक साधु ने शराब पीने के बाद वहां से गुजर रही महिलाओं के कपड़े पकडने व उनके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। यहां तक कि शराबी साधु आने जाने वाले लोगों के साथ गाली गलौच करने लगा। इस पर वहां लोग इकट्ठा हो गए। गुस्साए लोगों ने शराबी की जमकर धुनाई कर डाली। 

भीड़ एकत्रित देख पुलिस पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शराबी ने दोनों सिपाहियों को मुख्यमंत्री योगी से सस्पेंड कराने की धमकी दी और अभद्रता करने लगा। इस पर पुलिस ने शराबी पर जमकर लाठी फटकारी। बाद में शराबी साधु ने माफी मांग ली। जिसके बाद पुलिस ने शराबी को वहां से भगा दिया। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि साधु ने अधिक शराब पी रखी थी। शराब के नशे में अधिक होने के कारण उस पर चला भी नहीं जा रहा था। माफी मांगने के बाद उसे जाने दिया गया।  


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed