फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Deal of obscene videos of girls done on Telegram, police of three states searching for Amit of Meerut

UP: टेलीग्राम पर किया बच्चियों के अश्लील वीडियो का सौदा, मेरठ के अमित की तलाश में तीन राज्यों की पुलिस

Sun, 14 Dec 2025 10:30 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 14 Dec 2025 10:30 AM IST
सार

Meerut News: उत्तराखंड पुलिस से इनपुट मिला था कि ब्रह्मपुरी निवासी अमित जैन टेलीग्राम पर लुसिफर नाम की आईडी से बच्चियों की अश्लील वीडियो बेच रहा है। अमित और उसके साथियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। 

विज्ञापन
UP: Deal of obscene videos of girls done on Telegram, police of three states searching for Amit of Meerut
अश्लील वीडियो। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टेलीग्राम चैनल पर अकाउंट बनाकर बच्चियों के अश्लील वीडियो का सौदा कर बेचने का मामला सामने आने पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और तमिलनाडु तीन प्रदेशों की पुलिस अलर्ट हो गई है। आरोपी चैनल पर थंबनेल डालकर बच्चियों के वीडियो की बोली लगाकर बिक्री करते थे। देहरादून पुलिस ने साइबर पोर्टल पर अश्लील वीडियो का लिंक मिलने और मेरठ के बागपत गेट निवासी अमित जैन का नाम सामने आने पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने भी मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। आरोपी के टेलीग्राम चैनल को सस्पेंड करा दिया गया है।
विज्ञापन

 

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि साइबर पोर्टल पर बच्चियों के अश्लील वीडियो के संबंध में सात सितंबर 2025 को देहरादून पुलिस से इनपुट मिलने के बाद जांच की गई। जांच में पता चला कि बागपत गेट निवासी अमित जैन टेलीग्राम पर बच्चियों की ऑनलाइन अश्लील वीडियो बेचता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर टीम के साथ पुलिस ने छानबीन की तो पता चला टेलीग्राम पर लूसिफर नाम से अमित ने अकाउंट बनाया हुआ है। इसके अकाउंट पर बच्चियों के वीडियो के थंबनेल शेयर किए जाते हैं। इसके बाद इनकी कीमत तय जाती है। इस अकाउंट पर बच्चियों की कई अश्लील वीडियो का सौदा होने के साक्ष्य मिले हैं। इस अकाउंट से बच्चियों के अश्लील वीडियो ओरिजनल कंटेंट होने का दावा कर लाखों रुपये में बेचे जा रहे थे। आरोपी और उसके घर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है।
 
विज्ञापन

तमिलनाडु पुलिस ने खाता किया फ्रीज
सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि आरोपी अमित जैन ने तमिलनाडु में भी अश्लील वीडियो बेचा था। इसकी एवज में उसके खाते में एक महीने पूर्व 20 हजार रुपये आए थे। इसके बाद तमिलनाडु पुलिस ने अमित के खाते को फ्रीज कर दिया था। तमिलनाडु पुलिस को जांच के दौरान कई तथ्य मिले थे। तमिलनाडु पुलिस भी अमित व उसके साथियों की तलाश कर रही है।
 

अमित के अन्य साथियों की भी तलाश
सीओ के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अमित जैन के सोशल मीडिया अकाउंट पर अन्य लोग भी इस अवैध काम से जुड़े हैं। अकाउंट में अश्लील वीडियो को लेकर कई मेसेज मिले हैं। इसमें सौदेबाजी के भी साक्ष्य मिले हैं। ब्रह्मपुरी पुलिस इस मामले में तमिलनाडु व देहरादून पुलिस से भी संपर्क करेगी। पुलिस अमित के अलावा उसके साथियों को भी तलाश रही है।
 

साइबर पुलिस की सोशल मीडिया पर निगरानी हुई तेज
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद स्थनीय स्तर पर साइबर पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर अमित जैन से जुड़े लोगों के अकाउंट की भी कुंडली खंगाली जा रही है। अमित के सोशल मीडिया अकाउंट को संस्पेंड कर दिया गया है। साइबर पुलिस इस तरह के अन्य अकाउंट की भी निगरानी कर रही है।

ये भी देखें...
Meerut: व्यापार बचाने सड़कों पर उतरेंगे सेंट्रल मार्केट के व्यापारी, CM को लिखेंगे पोस्टकार्ड, 16 को मौन जुलूस

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed