फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Central Market traders to take out silent procession on December 16, write postcards to CM

Meerut: व्यापार बचाने सड़कों पर उतरेंगे सेंट्रल मार्केट के व्यापारी, CM को लिखेंगे पोस्टकार्ड, 16 को मौन जुलूस

Sat, 13 Dec 2025 04:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 13 Dec 2025 04:42 PM IST
सार

मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारी अपने व्यापार को बचाने के लिए 16 दिसंबर को मौन जुलूस निकालेंगे। व्यापारी मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर अपनी मांगों से अवगत कराएंगे।

विज्ञापन
Central Market traders to take out silent procession on December 16, write postcards to CM
बैठक करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ सेंट्रल मार्केट के व्यापारी अब अपने व्यापार को बचाने के लिए एकजुट हो गए हैं। शनिवार को शुभकामना बैंकट हॉल में आयोजित व्यापार बचाओ संघर्ष समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 16 दिसंबर को बाजार में मौन जुलूस निकाला जाएगा और मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर व्यापार बचाने की मांग की जाएगी।

विज्ञापन

शास्त्री नगर और जागृति विहार के व्यापारी होंगे शामिल
बैठक में शास्त्री नगर और जागृति विहार की सभी व्यापारी संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे। समिति के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि चाहे जैसा भी संघर्ष करना पड़े, किसी भी व्यापारी की क्षति नहीं होने दी जाएगी। व्यापारी अपनी एकता के बल पर सरकार तक अपनी बात पहुंचाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

नई सड़क से सेक्टर-2 तक निकलेगा मौन जुलूस
निर्णय के अनुसार 16 दिसंबर को शाम छह बजे नई सड़क से सेंट्रल मार्केट होते हुए सेक्टर-2 के मार्केट तक मौन जुलूस निकाला जाएगा। इस जुलूस के माध्यम से व्यापारी सरकार से व्यापार बचाने की गुहार लगाएंगे। मौन जुलूस में शास्त्री नगर और जागृति विहार के समस्त व्यापारियों की भागीदारी रहेगी।
 
विज्ञापन

पोस्टकार्ड अभियान से मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी आवाज
व्यापारियों ने तय किया कि व्यापारी, उनके परिवारजन, स्टाफ और ग्राहक पोस्टकार्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से व्यापार बचाने की अपील करेंगे। बैठक का समापन “व्यापारी एकता” के नारों के साथ हुआ।

बैठक में जितेंद्र अग्रवाल, निमित जैन, राकेश बंसल, अमित अग्रवाल, जतिन चंदना, शुभम दुबलिश, नानकचंद शर्मा, गौरव वरमानी सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed