{"_id":"61cb442f6702da3e746c66c0","slug":"up-crime-the-miscreants-robbed-bike-laptop-and-other-items-from-a-youth-on-the-delhi-meerut-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर वारदात: बेखौफ बदमाशों ने युवक से बाइक और कीमती सामान लूटा, पीड़ित ने पुलिस पर लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर वारदात: बेखौफ बदमाशों ने युवक से बाइक और कीमती सामान लूटा, पीड़ित ने पुलिस पर लगाया ये आरोप
Tue, 28 Dec 2021 10:36 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:36 PM IST
सार
मेरठ में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार रात को दिल्ली-मेरठ हाईवे पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने युवक से बाइक, लैपटॉप, नगदी और अन्य सामान लूट लिया। पीड़ित युवक ने पुलिस पर जल्दी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अपने मौसा के साथ पीड़ित युवक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में मोदीपुरम फ्लाईओवर पर एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने युवक से बाइक, नकदी व सामान लूट लिया। पीड़ित ने मौसा के साथ पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
लोनी बॉर्डर गाजियाबाद की तिलकराम कॉलोनी निवासी आशीष शर्मा चीनी मिल में पैकिंग का कार्य करता है। मंगलवार को वह किसी काम से मोरना स्थित चीनी मिल गया था। वहां से लौटते समय जैसे ही वह मोदीपुरम फ्लाईओवर पर पहुंचा तो एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने आशीष की बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने हथियार दिखाकर आतंकित किया और आशीष से बाइक, लैपटॉप, तीन पैन ड्राइव और 1600 रुपये की नकदी लूट ली। पीड़ित ने विरोध किया तो बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि लूट के बाद बदमाश सरधना रोड की ओर भाग निकले। जैकेट में रखा मोबाइल बच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर
पीड़ित ने अपने मौसा योगध्यान शर्मा को जानकारी दी। वह आशीष को लेकर मोदीपुरम चौकी पहुंचे। आरोप है कि काफी देर तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं। इसके चलते बदमाश भाग निकले। पीड़ित का कहना है कि एक बदमाशों ने मुंह ढक रखा था। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें