फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: Two accused of a gang have been arrested in Saharanpur

यूपी: एक और गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर उड़ाते थे खातों से रुपये

Tue, 10 Nov 2020 01:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 10 Nov 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Two accused of a gang have been arrested in Saharanpur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में थाना सदर बाजार पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर उनकी क्लोनिंग कर बैंक ग्राहकों के खातों से पैसे निकालने वाले गैंग के दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा है। इनके पास से 30 एटीएम कार्ड, स्पाई कैमरा, हार्ड डिस्क, चार डाटा केबल और 17,200 रुपये नकदी के साथ बाइक भी बरामद की गई है। 

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि थाना सदर प्रभारी पंकज पंत की टीम ने सूचना पर जनमंच गांधी पार्क के सामने से सोमवार देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि दोनों एटीएम मशीन में मदद का झांसा देकर उनका कार्ड बदल लेते थे और उसकी क्लोनिंग कर लोगों के खाते से नकदी निकाल लेते थे। यह गिरोह दो साल से इलाके में सक्रिय था। आरोपियों ने सदर क्षेत्र में चार पांच घटनाओं को अंजाम दिया है। अन्य थानों में इनकी सक्रियता और घटनाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान विनय कुमार निवासी मोहल्ला टाकान थाना गंगोह और सोमपाल निवासी मोहल्ला टाकान थाना गंगोह के रूप में की गई है। इन आरोपियों ने गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में बताया है। उनके बारे में छानबीन की जा रही है। इन आरोपियों का नेटवर्क आसपास के अन्य जिलों में भी बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मदद के बहाने कार्डधारकों से बदल लेते थे एटीएम कार्ड
आरोपियों ने बताया कि वे अक्सर एटीएम मशीन रूम में पहुंचकर वहां नकदी निकालने वाले लोगों को बातों में उलझाते थे। फिर कार्ड फंसने या नकदी नहीं निकलने पर उन्हें मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लेते थे। आरोपी अधिकतर बुजुर्ग और महिलाओं को झांसा देते थे। इसके बाद एटीएम कार्ड लेकर अपने पास मौजूद स्वैप मशीन से स्वैपिंग करते थे। एटीएम की क्लोनिंग के लिए लैपटॉप सहित अन्य तकनीकी साधनों का भी प्रयोग करते थे।

यह भी पढ़ें: कभी सजती थी यहां अपराधियों की महफिल, अब वीरान हुई बद्दो की आलीशान कोठी, देखें तस्वीरें

इससे पहले बागपत में एक ऐसे ही गिरोह का खुलासा हुआ था। आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) में फिंगर प्रिंट क्लोनिंग के जरिये सेंधमारी कर खातों से रुपये उड़ाने वाले गिरोह को साइबर सेल पुलिस ने दबोचा था। गिरोह का सरगना मुरादाबाद का उमर था। उसके इशारे पर आधार कार्ड और अंगूठे के निशान गिरोह के सदस्य जुटाते थे। मोबाइल पर एक-दूसरे से संपर्क कर गिरोह चल रहा था। इनमें एक आरोपी बंधन बैंक दिल्ली में कर्मचारी है।

एसपी अभिषेक सिंह ने बताया था कि बसा टीकरी गांव निवासी शिव कुमार के खाते से पिछले दिनों 1.40 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। पीड़ित की जानकारी पर साइबर सेल ने जांच शुरू की। बीते शुक्रवार को बसा टीकरी गांव से नितिन, विकास, वाजिद के अलावा मीतली मार्ग से मुरादाबाद के महमूदपुर माफी निवासी उमर और संभल के मोहल्ला ठेर निवासी पराग गर्ग को गिरफ्तार किया गया। गिरोह का सरगना उमर है और वाजिद दिल्ली में बंधन बैंक में कर्मचारी है। 

पुलिस के अनुसार गिरोह किसी व्यक्ति के आधार कार्ड की छाया प्रति और किसी कागज पर बहाने से अंगूठे का निशान ले लेता था। इसके बाद मशीन के जरिये अंगूठे का क्लोन तैयार किया जाता था। क्लोन तैयार होने पर आधार इनेबल सिस्टम के जरिये उमर संबंधित व्यक्ति के खाते से रुपये निकाल लेता था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed