फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: Three youth have sexual assault attacked a woman in Meerut of Uttar Pradesh

खौफनाक वारदात: शराब के नशे में दरिंदगी, महिला से तीन घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म, आपबीती सुन उड़े अफसरों के होश

Wed, 16 Sep 2020 11:41 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 16 Sep 2020 11:41 AM IST
सार

  • मेरठ में सामूहिक दुष्कर्म का मामला
  • एसएसपी के सामने आपबीती सुनाते-सुनाते फफक पड़ी महिला
  • शराब के नशे में तीन घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म
  • दुष्कर्म के बाद हत्या का भी था इरादा

विज्ञापन
UP Crime News: Three youth have sexual assault attacked a woman in Meerut of Uttar Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता की आपबीती सुनकर पुलिस अधिकारियों के रोंगटे खड़े हो गए। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों का इरादा हत्या करने का भी था। हाथ जोड़कर जान की भीख मांगने पर उन्होंने बेसुध हालत में कहीं फेंक दिया। शराब के नशे में उन्होंने तीन घंटे तक दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


पुलिस के सामने बिलखते हुए पीड़िता ने बताया कि अस्पताल से कुछ दूरी पर ही रजत ने सफेद रंग की कार में उसे जबरन बैठा लिया। उसने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। जागृति विहार एक्सटेंशन पहुंचने पर उसने दो साथियों को फोन कर बुलाया था। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने जबरन शराब पिलाने की भी कोशिश की। विरोध करने पर रजत ने कई थप्पड़ मारे। दुष्कर्म के बाद एक आरोपी ने कहा था गला दबाकर हत्या कर दो। यह पुलिस के पास गई तो हम पकड़े जाएंगे। जब आरोपियों ने पीड़िता को फेंका तो उसे काफी देर होश नहीं आया। बाद में बाइक सवार से मदद मांगी। न्यू मैक्स अस्पताल पहुंचते ही महिला की हालत बिगड़ गई। मेडिकल स्टोर संचालक ने मदद की। पांच मिनट बाद ही मेडिकल और भावनपुर की पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पीड़िता ने दोनों को पहचाना  
एसएसपी ने वारदात के खुलासे के लिए तीन सीओ, एसओ मवाना और मेडिकल को लगाया था। पुलिस ने गढ़ रोड और अन्य स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज देखी। उससे सफेद रंग की कार का नंबर ट्रेस किया। यह कार शास्त्रीनगर निवासी वासु की थी। पुलिस वासु तक पहुंची। उसकी कॉल डिटेल के आधार पर मुख्य आरोपी रजत त्यागी को गिरफ्तार किया। मंगलवार दोपहर एसएसपी ने आरोपियों की शनाख्त परेड कराई। इस दौरान पीड़ित ने दोनों आरोपियों की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बागपत में बवाल: पथराव और फायरिंग, पुलिस का लाठीचार्ज, तस्वीरें में देखें संघर्ष का खौफनाक मंजर

रात में कर डाली कार की धुलाई 
शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट निवासी वासु ने खुद को एक टीवी चैनल में पत्रकार बताया। उससे आईडी भी बरामद हुई। दिल्ली नंबर की सफेद रंग की कार पर प्रेस और टीवी चैनल के नाम का स्टीकर लगा था। घटना के बाद वासु ने घर पहुंचकर रात में ही कार की धुलाई कर दी।

बाइक सवार की मदद से पहुंची अस्पताल 
बाइक सवार युवक की मदद से पीड़िता गढ़ रोड पर न्यू मैक्स अस्पताल के सामने पहुंची। मेडिकल स्टोर संचालक ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी एएन सिंह, सीओ सिविल लाइन मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि महिला ने अज्ञात में तहरीर दी है।

महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अगवा करने में प्रयोग की गई कार को भी कब्जे में लिया है। - अजय साहनी, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed