फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बागपत में बवाल: पथराव और फायरिंग, पुलिस का लाठीचार्ज, तस्वीरें में देखें संघर्ष का खौफनाक मंजर

Wed, 16 Sep 2020 10:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Sep 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
baghpat violence stone pelting and firing, police lathicharge See pictures
baghpat violence - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत के पुराना कस्बा के मौहल्ला कुरैशियान में रुपये के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हो गई, जिसमें 12 लोग घायल हो गए। इस दौरान वाहनों और दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई। एक महिला को हिरासत में लेने के विरोध में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। 

 
baghpat violence stone pelting and firing, police lathicharge See pictures
बागपत में बवाल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बखेड़ा कर रहे लोगों को लाठी से खदेड़ा। दोनों पक्षों के 32 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 12 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली क्षेत्र के कुरैशियान निवासी पशु व्यापारी रिजवान और घोसियान मोहल्ला निवासी राशिद पक्ष के बीच 3.40 लाख रुपये के लेन-देन का विवाद चल रहा है। 
 
baghpat violence stone pelting and firing, police lathicharge See pictures
बागपत में बवाल - फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। मंगलवार दोपहर 12 बजे फिर से पुराना कस्बा पांडव रोड पर बहस हो गई। विवाद बढ़ा तो मारपीट, पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। सड़क पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में पथराव हुआ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
baghpat violence stone pelting and firing, police lathicharge See pictures
बागपत में बवाल - फोटो : अमर उजाला
रिजवान पक्ष से दानिश, उजेफा, मोनिश, शाद, सावेद और दूसरे पक्ष के राशिद, अशरफ, फईम, अनस, भूरी, सुहैब और इमरान घायल हो गए। आरोपियों ने दो वाहनों और दो दुकानों को भी निशाना बनाया गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीओ सदर ओमपाल सिंह का कहना था कि बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
baghpat violence stone pelting and firing, police lathicharge See pictures
बागपत में बवाल - फोटो : अमर उजाला
पांच साल से चल रहा दोनों पक्षों में विवाद
रिजवान और राशिद पक्ष के बीच पांच साल से रुपयों केक लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। कुरैशियान मोहल्ले के रिजवान का कहना है कि उसने 3.40 लाख रुपये दिए हैं, जबकि घोसियान मोहल्ले के राशिद का कहना है कि उसने उल्टा रिजवान को 30 हजार रुपये उधार दे रखे हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed