फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: Samples of Priya's mother have been taken in mother-daughter murder case in Meerut

मां-बेटी हत्याकांड: प्रिया की मां के लिए गए सैंपल, अब जांच रिपोर्ट से खुलेगा असली राज

Wed, 19 Aug 2020 04:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 19 Aug 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Samples of Priya's mother have been taken in mother-daughter murder case in Meerut
मां-बेटी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मां-बेटी हत्याकांड मामले में परतापुर पुलिस बुधवार को प्रिया की मां को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डीएनए टेस्ट के लिए प्रिया की मां के सैंपल लिए गए। यह सैंपल भूढ़बराल से मिले कंकालों के नमूनों से मिलाए जाएंगे और उसके बाद जो रिर्पोट आएगी उसके अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


बता दें कि प्रिया व उसकी मासूम बेटी कशिश के कंकाल 22 जुलाई को परतापुर के भूड़बराल गांव में आरोपी शमशाद के घर से पुलिस द्वारा बरामद किए गए थे। इन कंकालों के सैंपलों का मिलान प्रिया के परिजनों से किया जाना है, जिससे यह साबित हो सके कि बरामद कंकाल वास्तव में प्रिया व कशिश के ही है। 
विज्ञापन


वहीं शमशाद ने पुलिस कस्टडी में अपना जुर्म कबूल कर लिया था। उसकी निशानदेही पर ही दोनों शवों के कंकाल बरामद किए गए थे। अब रिपोर्ट आने बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: क्या पुलिस को है बड़ी वारदात का इंतजार? सामने आई लापरवाही, फिर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई

परतापुर थाने की पुलिस प्रिया की मां को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, यहां पर पैथोलॉजी लैब में प्रिया की मां शीला के सैंपल लिए गए। अब इन सैंपलों को जांच के लिए फोरेंसिंक लैब में भेजा जाएगा। जिसमें प्रिया, उसकी बेटी और मां शीला के सैंपलों का मिलान होगा। इसके बाद रिर्पोट से यह साबित होगा कि मिलने वाले कंकाल प्रिया व कशिश के ही है या नहीं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed