फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: Police have revealed the murder of BJP leader Sanjay Khokhar in Baghpat

भाजपा नेता हत्याकांड का खुलासा, आरोपी चाचा-भतीजे गिरफ्तार, सामने आया असली राज

Mon, 24 Aug 2020 04:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 24 Aug 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Police have revealed the murder of BJP leader Sanjay Khokhar in Baghpat
भाजपा नेता की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

बागपत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। नगर पंचायत छपरौली के चुनाव की रंजिश में हत्या का तानाबाना बुना गया। साजिशकर्ता चाचा-भतीजे संजीव खोखर और श्रवण खोखर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी फरार हैं। वारदात के तार मुजफ्फरनगर से भी जुड़े हैं। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। 

विज्ञापन


छपरौली के तिलवाड़ा मार्ग की चकरोड़ पर 11 अगस्त को सुबह साढ़े छह बजे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या कर दी गई थी। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि साजिशकर्ता संजीव खोखर की भाभी सुशीला देवी नगर पंचायत छपरौली की साल 2006 से 2011 तक चेयरपर्सन रही हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मशहूर शायर अशोक साहिल का निधन, गुर्दे में संक्रमण का लंबे समय से चल रहा था इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कस्बे की राजनीति में संजय खोखर की मदद से उनके परिवार के संजीव कुमार चेयरमैन बन गए। इस बार भी सुशीला का परिवार चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। लेकिन संजय खोखर के कारण कस्बे की राजनीति में उनका वर्चस्व नहीं बन पा रहा था। इसके अलावा आरोपी संजीव खोखर का गांव में झगड़ा हो गया था, दूसरे पक्ष की पैरवी संजय खोखर ने की थी। इन्हीं रंजिशों के कारण 25 हजार के इनामी मुजफ्फरनगर के दुल्हैरा गांव निवासी सागर बालियान, छपरौली के इनामी सागर गोस्वामी और साहिल सलमानी ने संजय खोखर की हत्या करा दी। पुलिस ने साजिशकर्ता संजीव खोखर और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed