फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP CRIME NEWS Girl tried to commit suicide at Meerut CO Office

एमकॉम की छात्रा ने सीओ ऑफिस में की आत्मदाह कोशिश, ये रही बड़ी वजह

Fri, 19 Oct 2018 12:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 19 Oct 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
UP CRIME NEWS Girl tried to commit suicide at Meerut CO Office
महाराष्ट्र के पुणे जिला में एक व्यक्ति और 17 वर्षीय लड़के ने दो बच्चियों से कथित तौर पर बलात्कार किया।

दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली एक छात्रा ने सीओ दौराला कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस ने साठगांठ कर मुकदमे से दुष्कर्म की धारा हटा दी। मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार एमकॉम की छात्रा ने करीब पांच माह पूर्व आरोप लगाया था कि गुलावठी बुलंदशहर निवासी शिवम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ तीन साल तक दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर थाना कंकरखेड़ा पर दुष्कर्म, गालीगलौज, धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज हुआ था। जिसकी विवेचना सीओ दौराला कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने न तो आरोपी को गिरफ्तार किया और न ही चार्जशीट लगाई। अब दुष्कर्म की धारा भी हटा दी। छात्रा गुरुवार को अपने अधिवक्ता के साथ सीओ दौराला के कार्यालय पहुंची। उस समय सीओ भी ऑफिस में मौजूद थे। पीड़िता ने हंगामा करते हुए आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को किसी तरह समझाबुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायोचित कार्रवाई होगी
विवेचना के आधार पर दुष्कर्म की धारा हटाकर धोखाधड़ी की धारा लगाई गई है। इस संबंध में विधिक राय लेने के साथ ही उच्चाधिकारियों से वार्ता की जा रही है। पीड़िता से बात कर पीड़िता को चार दिनों का समय दिया गया है। न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी। -पंकज कुमार सिंह, सीओ दौराला

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed