फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP CRIME NEWS before ten year three murder and Shammi arrested in Meerut

ट्रिपल मर्डर का वांटेड 10 साल बाद गिरफ्तार, लोग आज तक नहीं भूले वो मंजर

Fri, 26 Oct 2018 09:47 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 26 Oct 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
UP CRIME NEWS before ten year three murder and Shammi arrested in Meerut
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के गुदड़ी बाजार में चर्चित ट्रिपल मर्डर के वांटेड शम्मी पुत्र जैनुल आबिदीन को दस साल बाद कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस पर 2011 में पांच हजार का इनाम घोषित हुआ था और वह महाराष्ट्र में छिपा हुआ था। शुक्रवार को परिजनों से मिलने आया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। 

विज्ञापन


सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि 23 मई 2008 को सुनील ढाका निवासी जागृति विहार, पुनीत गिरि निवासी परीक्षितगढ़ और सुधीर उज्जवल निवासी सिरसली बागपत की हत्या हुई थी। इसमें शम्मी नामजद आरोपी था। मुख्य आरोपी हाजी इजलाल सहित 14 लोगों ने इस हत्याकांड को मिलकर अंजाम दिया था। शम्मी और माजिद वांछित चल रहे थे। दोनों पर 2011 में डीआईजी ने पांच-पांच हजार का इनाम रखा था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह के मुताबिक पूछताछ में शम्मी ने बताया कि हत्या के बाद वह महाराष्ट्र भाग गया था और कई सालों से वहीं पर था। पुलिस ने उसके मकान की कुर्की भी कर दी थी। माजिद भी महाराष्ट्र में रहता है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज तक लोग नहीं भूले हत्याकांड 
शहर में हुए इस ट्रिपल मर्डर को लोग आज तक नहीं भूले हैं। इसे लेकर सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई थी। हालात को देखते कोतवाली इलाके में पीएसी, आरएएफ तैनात करनी पड़ी थी। हत्या का मुख्य आरोपी हाजी इजलाल, अफजाल, अब्दुलरहमान उर्फ  कलुआ, इजहार, इसरार व मुन्नू तभी से जेल में बंद हैं। छह आरोपी जमानत पर बाहर हैं। 

दस साल से चल रही कानूनी लड़ाई
हत्यारोपियों को सजा दिलाने के लिए मृतकों के परिजन दस साल से कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। तीनों युवकों के शव बागपत में गंगनहर में फेंके गए थे। आरोपी जमानत पर छूटने के लिए सुप्रीमकोर्ट तक अर्जी लगा चुके हैं। लेकिन कोर्ट ने जमानत नहीं दी। हर तारीख पर पीड़ित परिवार व आरोपी कोर्ट में पेश होते हैं। करीब सभी की गवाही हो चुकी है। पुलिस वालों की गवाही चल रही है। मामले में जल्द फैसला आने की उम्मीद है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed