फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime: Girl student have sexually assaulted including baby child in Meerut city

शर्मनाक वारदात: डेढ़ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, एक छात्रा से होटल में दरिंदगी, इस हाल में छोड़कर आरोपी फरार

Wed, 13 Apr 2022 11:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 Apr 2022 11:44 PM IST
सार

आरोपी शराफत डेढ़ साल की मासूम बच्ची को बहाने से अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। पता चलने पर परिजनों के होश उड़ गए। उधर, दूसरे मामले में एक छात्रा के साथ होटल में दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन
UP Crime: Girl student have sexually assaulted including baby child in Meerut city
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। वहीं दूसरे मामले में एक छात्रा के साथ होटल में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। दुष्कर्म के बाद आरोपी छात्रा को नर्सिंग होम में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं बच्ची वाले मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


लालकुर्ती में 18 माह की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
लालकुर्ती में सोमवार रात 18 महीने की बच्ची से युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। उन्होंने लालकुर्ती थाने में आरोपी की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी शराफत निवासी लालकुर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


सोतीगंज निवासी महिला के पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। शराफत बच्ची को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। रात को जब दस बजे तक शराफत नहीं आया तो मां को चिंता हुई। इसके बाद महिला ने फोन किया, लेकिन आरोपी ने कॉल नहीं उठाया। करीब 11 बजे आरोपी पहुंचा और बच्ची को मां को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आरोपी शराफत की पिटाई की गई। बाद में महिला अपनी बच्ची को लेकर लालकुर्ती थाने पहुंची और आरोपी की हरकतों के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने रात को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। महिला दारोगा और कांस्टेबल के साथ बच्ची का जिला अस्पताल में मेडिकल भी कराया गया। लालकुर्ती इंस्पेक्टर अतर सिंह का कहना है कि केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

जिला प्रोबेशन अधिकारी को भी भेजी रिपोर्ट
लालकुर्ती पुलिस ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट एसएसपी और वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा जिला प्रोबेशन अधिकारी को भी भेजी है। पुलिस ने पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया है। 

यह भी पढ़ें: कॉलेज में गुंडागर्दी की हदें पार: चीखता रहा बीटेक का छात्र, पर नहीं पसीजा हत्यारों का दिल, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, देखें मर्डर की तस्वीरें

लालकुर्ती पुलिस ने संगीन धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजेगी।

शराफत पर था विश्वास, तोड़ दिया भरोसा
दरअसल, पीड़ित परिवार और आरोपी लालकुर्ती में ही एक मकान में रहते हैं। बताया गया कि आरोपी टाफी दिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले जाया करता था। आरोपी कोई गलत हरकत नहीं करेगा, इसका विश्वास भी परिवार को हो गया था। इस विश्वास और भरोसे को शराफत ने घिनौनी करतूत करके तोड़ दिया। हालांकि महिला का पति आरोपी के साथ बच्ची को भेजने के लिए मना करता था।

छात्रा से होटल में दुष्कर्म
मेरठ के थाना टीपीनगर क्षेत्र में एक छात्रा को होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसे आरोपी नर्सिंग होम में छोड़कर चले गए। इस मामले में पिता की तहरीर पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार टीपी नगर थाना क्षेत्र की निवासी कक्षा 12 की छात्रा परीक्षा देने के लिए गई थी। आरोप है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद सचिन तोमर, विशाल तोमर और गौरव निवासी गांव बढला थाना मुंडाली उसे बहलाकर गढ़ रोड पर स्थित होटल में ले गए। यहां सचिन तोमर ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान अन्य युवक बाहर खड़े थे।

यह भी पढ़ें: घर का इकलौता चिराग था वंश: हाईवे पर दिनदहाड़े मर्डर, हत्या से मचा कोहराम, मां का रो-रोकर बुरा हाल, देखें तस्वीरें

इसी दौरान छात्रा की हालत बिगड़ गई। इसके बाद सचिन तोमर अपने साथियों के साथ उसे एक नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे और वहां छात्रा को भर्ती कराने के बाद फरार हो गए। इस घटना की जानकारी जब परिजनों तक पहुंची तो वे नर्सिंग होम पहुंचे। यहां छात्रा ने पूरा वाकया बताया। बाद में पुलिस ने भी इस बारे में जानकारी जुटाई। छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। थाना पुलिस का कहना है कि छात्रा का मेडिकल कराया गया है। अभी विवेचना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed