Meerut: शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम, इस काम के लिए घर से निकला था नौकर
Meerut Crime : परीक्षितगढ़ में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की।
विस्तार
मेरठ के परीक्षितगढ़ में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उधर, घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की।
बताया गया कि परीक्षितगढ़ क्षेत्र के ईदगाह के समीप नगर निवासी युवक खेत में मृतक अवस्था में पड़ा मिला। परीक्षितगढ़ के मोहल्ला गधार दरवाजा निवासी सुनील पुत्र बीरबल ने बताया कि मेरा नौकर राजू (42) बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे मवी रोड स्थित ईदगाह के पास खेत में गन्ना काटने के लिए गया था। लेकिन देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा। वहीं, सुबह होने पर किसान खेत में पहुंचा तो कुछ गन्ने कटे हुए मिले और आगे बढ़ कर देखा तो राजू का शव पड़ा हुआ था। बताया गया कि राजू का मुंह भट्ट में घुसा हुआ था।
यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: सपा-रालोद गठबंधन में दरार, खुलकर सामने आई ये तस्वीर, भाजपा-बसपा में भी भीतरघाट, पढ़ें खास स्टोरी
इसके बाद किसान ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची परीक्षितगढ़ पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया।
यह भी पढ़ें: गुंडागर्दी: बर्गर के ऑर्डर में देरी पर पूर्व सांसद के बेटे ने तानी रिवॉल्वर, सहमे लोग, CCTV से सामने आएगा सच
वहीं, फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को गड्ढे से निकाला तो नौकर का मुंह बुरी तरह नोचा हुआ मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान घटनास्थल पर आसपास के किसान एकत्रित हो गए और तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे।