यूपी: एक लाख के इनामी बदमाश हप्पू को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लाख का इनामी बदमाश अजीत उर्फ हप्पू आखिर कार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। वह शादी भी रचा चुका है और दो जुडवां बच्चें है। पढ़िए पूरी खबर...
बागपत में एक लाख के इनामी बदमाश अजीत उर्फ हप्पू को क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के देवली जनपद टोल से धर दबोचा। वहां पर वह एक साल से एक मकान में किराए पर रह रहा था। वह शादी भी रचा चुका है और दो जुडवां बच्चें है। पुलिस उसे वहां से बड़ौत कोतवाली लेकर आई है।
एसपी का कहना है कि उससे पूछताछ की जा रही है। बाद में न्यायालय में पेश कर उसका रिमांड भी लिया जाएगा। उसने कई वारदाताओं होना स्वीकार किया है। उसने पर हत्या, रंगदारी, गैंगस्टर, बलवा आदि के 27 मुकदमें दर्ज है।
बता दें कि वर्ष 2015 में पुरानी रंजिश को लेकर बावली गांव में जितेंद्र और उसके भाई की हत्या कर सबसे अधिक सुर्खियों में आया हप्पू प्रमोद राठी गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है। अजीत पुत्र महेंद्र कई वर्षा से पुलिस के लिए सिर दर्द बना हुआ था और जनपद में उसका आतंक था। पुलिस, क्राइम ब्रांच टीम काफी समय से उसकी तलाश में लगी हुई थी। आखिरकार पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी।
पढ़ें : यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 25 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली
क्राइम ब्रांच बागपत प्रभारी एएसपी संजीव सुमन को सूचना मिली कि अजीत उर्फ हप्पू राजस्थान में छिपा हुआ है। एएसपी अपनी टीम के साथ उसकी तलाश में जुट गए। काफी प्रयासों के बाद पता चला कि अजीत उर्फ हप्पू राजस्थान के टोक जनपद के देवली में किराए पर मकान लेकर रह रहा है। इस पर उन्होने शुक्रवार को देवली में मकान को घेर लिया और कुख्यात अजीत उर्फ हप्पू को धर दबोचा। उसके पास से कोई हथियार भी पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस उसे सीधे बागपत के बड़ौत कोतवाली में लेकर पहुंची।
एसपी जयप्रकाश ने बताया कि अजीत उर्फ हप्पू से पूछताछ की जा रही है। जब वे जनपद में आए तो उस पर 50 हजार रूपये का ईनाम था, लेकिन उन्होने एडीजी से सिफारिश कर उस पर एक लाख का ईनाम घोषित कराया था और उसको पकडने की जिम्मेदारी एएसपी संजीच सुमन को सौंपी। एसपी ने बताया कि अजीत उर्फ हप्पू उनके निशाने पर था। क्राइम ब्रांच टीम ने उसके साथियों व मददगारों से जानकारी जुटाई। जिसके बाद पुलिस अजीत उर्फ हप्पू को पकडने में कामयाब रही। उसके पास से अभी कोई हथियार नहीं मिला है। हप्पू ने बताया कि उसने मुजफ्फरनगर जनपद की युवती से एक साल पहले शादी कर ली थी। अब उसे जुड़वा बच्चें है। उसने कई वारदातों में शामिल होना भी स्वागत किया है। उस पर बड़ौत व दोघट थानों में हत्या, रंगदारी, गैंगस्टर, बलवा आदि के 27 मुकदमें दर्ज है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/