फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Communal tensions in merut regarding water throwing many people in police custody

यूपी: पानी फेंकने को लेकर सांप्रदायिक तनाव, पांच हिरासत में 

Tue, 28 Aug 2018 12:17 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 28 Aug 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
UP: Communal tensions in merut regarding water throwing many people in police custody
लड़ाई का आरोपी आसिफ - फोटो : अमर उजाला
मामला मेरठ  का है जहां पानी फेंकने को लेकर दो समुदाय आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में खूबर कहा सुनी हुई, जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला बोल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को इस संबंध में हिरासत में ले लिया:-
विज्ञापन

शहर के देहली गेट थाना क्षेत्रके पत्ता मोहल्ले में पानी फेंकने को लेकर दो समुदाय के लोगों में टकराव हो गया। एक पक्ष ने गाली-गलौज की तो दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर हमला बोल दिया। सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर देहली गेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

एसओ देहली गेट विजय कुमार गुप्ता के मुताबिक पत्ता मोहल्ले में पुत्तन लाल के मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार शाम पुत्तन लाल अपने मकान की तराई कर रहे थे। पानी की छींटे पड़ोसी आसिफ पर गिर गई। जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट करनी शुरू कर दी। इसकी जानकारी पर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और पथराव हो गया। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed