{"_id":"5a72c50a4f1c1bb2208b6932","slug":"up-city-in-the-dead-body-of-husband-and-wife-are-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : नवदंपति की लाश मिलने से शहर में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : नवदंपति की लाश मिलने से शहर में सनसनी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में बिजनौर के गांव तुरतपुर के समीप नीमखाल नाले में नवदंपति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना दंपति के परिवार को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने हादसे में दोनों की मौत होने की आशंका जताते हुए तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
अफजलगढ़ पुलिस को बुधवार सवेरे ग्रामीणों ने गांव तुरतपुर में पुलिया के पास नीमखाल नाले में दो शव पड़े होने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला। वहीं नजदीक में ही दुर्घटनाग्रस्त बाइक पड़ी हुई थी। युवक के मुंह पर गहरी चोट के निशान थे। युवक के पास ही एक 20 वर्षीय महिला की लाश भी पड़ी हुई थी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त मंजीत (24) पुत्र सेवा सिंह निवासी लतीफपुर हस्तिनापुर मेरठ व मृतका लक्ष्मी कौर (20) पत्नी मंजीत के रूप में की। जांच में पता चला कि सिख युवक गांव नवाबपुरा गुरुद्वारे में चार माह से ग्रंथी का कार्य करता था। पुलिस को आशंका है कि वह अपनी पत्नी के साथ किसी कार्य से कादराबाद आया होगा।
विज्ञापन
पढ़ें : पहले अपहरण, फिर मासूम की हत्या, लाश देखकर बिगड़ी मां की हालत
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मंगलवार रात बाइक से वापस अपने घर जा रहे होंगे। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपति नाले में जा गिरे होंगे और दोनों की मौत हो गई होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के परिवार को दे दी गई। दोपहर में परिवार के लोग पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि दोनों की शादी दो माह पहले ही हुई थी। उधर, इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच कर कार्रवाई होगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/