सपा-रालोद की रैली: अखिलेश-जयंत ने खूब किया सियासी वार, पढ़िए गठबंधन की रैली का हर अपडेट
{"_id":"61aefbe49dd97d6fbf26e180","slug":"up-chunav-2022-akhilesh-yadav-and-chaudhary-jayant-singh-rally-in-sardhana-of-meerut","type":"live","status":"publish","title_hn":"सपा-रालोद की रैली: अखिलेश-जयंत ने खूब किया सियासी वार, पढ़िए गठबंधन की रैली का हर अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 07 Dec 2021 04:30 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 07 Dec 2021 04:30 PM IST
खास बातें
चुनाव नजदीक आते ही रैलियों का दौर शुरू हो चुका है। इसे लेकर अलग-अलग पार्टियों के नेता जनता की नब्ज टटोल रहे हैं तो वहीं एक-दूसरी पर्टियों की कमियां गिना रहे हैं। सपा और रालोद के गठबंधन के बाद आज मेरठ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने पश्चिमी यूपी की जनता का मन परखा। ऐसा पहली बार है, जब दोनों दिग्गज नेता एकसाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और एक साथ मंच साझा किया। एक बजकर 19 मिनट पर दोनों नेता दबथुवा रैलीस्थल पहुंचे। यहां पढ़ें इस रैली का पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
मंच पर अखिलेश यादव और जयंत चौधरी।
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
04:26 PM, 07-Dec-2021
चौधरी जयंत ने ट्वीट कर लिखा, मेरठ चलो और यूपी बदलो
रालोद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा कि मेरठ चलो और यूपी बदलो।
03:59 PM, 07-Dec-2021
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखी ये बड़ी बात
अखिलेश यादव ने कुछ ही देर पहले अपने ट्विटर पेज पर लिखा, भाजपा के लिए ‘रेड एलर्ट’ है महंगाई का, बेरोजगारी-बेकारी का, किसान-मजदूर की बदहाली का, हाथरस, लखीमपुर, महिला व युवा उत्पीड़न का, बर्बाद शिक्षा, व्यापार व स्वास्थ्य का और ‘लाल टोपी’ का क्योंकि वो ही इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि जो पैदा करे खाई, वही भाजपाई।

03:47 PM, 07-Dec-2021
अखिलेश यादव और चौधरी जयंत।
- फोटो : amar ujala
चौधरी जयंत बोले- एक साल से हो रहा किसानों का अपमान
चौधरी जयंत सिंह का भाषण एक बजकर 45 मिनट पर शुरू हुआ। जयंत ने जनसैलाब को राम-राम करते हुए कहा कि क्रांति भूमि पवित्र धरती को नमन करता हूं। 1857 से पहले या उसके बाद, जब भी देश को जरूरत पड़ी यहां के बेटे-बेटियों ने हमेशा मुकबाला किया। राजनीति में दिखावा बहुत हो चुका है। एक साल किसानों का अपमान हुआ। भाजपा के किसी पद पर बैठे किसी नेता की हिम्मत नहीं इस पर बोले। लखनऊ में अदब है, मेरठ में गजब है। यह चौधरी चरण सिंह की कर्म भूमि है। युवा कह रहे हैं भाजपा को सरकार भी गंवानी पड़ेगी।

03:24 PM, 07-Dec-2021
अखिलेश यादव व जयंत चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव बोले- 2022 में बदलाव होकर रहेगा
अखिलेश यादव ने कहा कि लाल, हरा, सफेद और पिला रंग दिख रहा है, एक रंगी कभी किसी के जीवन में खुशहाली नहीं ला सकता है। उन्होंने कहा कि ये सरकार जाने वाली है, परिवर्तन होकर रहेगा। एलान है कि भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी। सभी लोग मदद करना।

03:09 PM, 07-Dec-2021
सपा-रालोद की रैली: अखिलेश यादव बोले- भाईचारे को मजबूत करने के लिए रालोद-सपा के कार्यकर्ता खड़े हैं
रैली स्थल पर पहुंचे जयंत चौधरी और अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश बोले- एमएसपी के लिए ठोस फैसला हो
अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों का हक मिले और एमएसपी के लिए ठोस फैसला हो। उन्होंने कहा भाजपा किसानों के हक में फैसला नहीं करना चाहती है। गठबंधन किसानों को उनका हक दिलाएगा। भाजपा के मंत्री और समर्थकों ने किसानों को गाड़ी से कुचल दिया है। मान छीना है, भाजपा को जाना होगा।
अखिलेश ने हवाई जहाज बेच दिये, एयरपोर्ट बेच दिये, रेलवे स्टेशन बेच दिये। हवाई चप्पल वाले को हवाई जहाज में बैठाने का क्या हुआ। आज मोटरसाइकिल चलाना भी भारी हो गया है। भाईचारे को मजबूत करने लिए रालोद-सपा के कार्यकर्ता खड़े हैं। किसानों का बकाया है, किसानों को कहकर जा रहे हैं, चीनी मिल पैसा नहीं दे पा रहे थे। अपने बजट से किसानों को पैसा दिया था। हमारी सरकार बनेगी सरकार भुगतान करेगी, बिजली का बिल आ रहा है तो करंट लग रहा है। बाबा मुख्यमंत्री बिजली कारखाने का नाम नहीं रट पाए हैं। समाजवादी पार्टी व रालोद मिलकर सरकार बनेगी तो गरीब लोगों को बिजली बिल से राहत देंगे।

02:20 PM, 07-Dec-2021
उत्तम पटेल बोले- अखिलेश-जयंत जो संदेश देंगे, उसे गांव-गांव तक पहुंचाना
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि पश्चिमी यूपी की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। कहा कि आज अखिलेश यादव और जयंत चौधरी जो संदेश देंगे उसे गांव गांव तक पहुंचाना और भाजपा की सरकार को हटाना। साल 2022 में गठबंधन की सरकार बनवाना।

02:07 PM, 07-Dec-2021
अखिलेश यादव ने पत्रकारों का आभार व्यक्त किया
अखिलेश यादव ने मंच से किसानों, नौजवानों, माताओं-बहनों और पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए अपनी बात शुरू की, कहा कि मेरठ की क्रांतिकारी धरती ने चौधरी चरण सिंह जैसे लोगों को जन्म दिया, जिन्होंने किसानों और जनता के हित में काम किया। बाबा टिकैत को याद करते हुए कहा कि बाबा टिकैत ने इस क्रांतिकारी धरती के किसानों को जगाया।
अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा पहली बार है, जब मैं इतना बड़ा जनसैलाब देख रहा हूं। यह जनसैलाब बता रहा है कि इस बार भाजपा का सूरज डूबेगा, यह जनसैलाब बता रहा है कि ये जनता भाजपा को हमेशा के लिए पश्चिम से खदेड़ देगी।

02:01 PM, 07-Dec-2021
अखिलेश यादव ने जनता का अभिवादन किया
अखिलेश यादव ने मंच से जनता का अभिवादन किया और सभी पार्टी पदाधिकारियों का अभिवादन करते हुए अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मंच पर नेता हैं और बड़ी संख्या में दोनों दलों के नेता व कार्यकर्ता दिख रहे हैं।

01:58 PM, 07-Dec-2021
अतुल प्रधान बोले- खचाखच भरा है मैदान
मेरठ से सपा नेता अतुल प्रधान ने मंच से कहा कि ये खचाखच भरा मैदान, दूर तक दिख रही जनता, अपने प्रदेश अध्यक्ष का तहे दिल से स्वागत और सतकार करता हूं। उन्होंने कहा कि सपा नेता ने कहा कि बाबा जी को गुस्सा बहुत आता है। 2022 में बाबा जी को इनता फ्री कर दो कि गोरखपुर में बछड़ों के साथ खेलें। उन्होंने कहा कि हम और अखिलेश जी साथ चल रहे हैं। गठबंधन का एलान इसी मंच से होगा। मेरठ के चौधरी चरण सिंह की इस कर्मभूमि में हम शहीद किसानों का एक स्मारक हम बनाएंगे कि देश का किसान उनकी कुर्बानी को याद रखे।

01:52 PM, 07-Dec-2021
दोनों नेताओं ने जनता का अभिवादन किया
मंच पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया और डॉ. भीमराव आंबेडकर, चौधरी अजित सिंह और चौधरी चरण सिंह की तस्वीर भेंट की। दोनों नेताओं ने इसके बाद हाथ उठाकर रैली स्थल पर मौजूद जनता का अभिवादन किया।