{"_id":"6ae21d27ff4c6f71f2003867","slug":"kanpur-man-dies-after-ingesting-a-poisonous-substance-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जहरीला पदार्थ निगलने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जहरीला पदार्थ निगलने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 28 Oct 2026 09:35 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 28 Oct 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
महाराजपुर के कमालपुर गांव में बुधवार दोपहर जहरीला पदार्थ निगलने से संदीप कुमार यादव (29) की मौत हो गई। मुंह से झाग निकलने पर परिजन से सरसौल सीएचसी ले गए जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में कांशीराम अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन के मुताबिक संदीप शराब का आदी था। उसकी शादी पांच साल पहले आराध्या यादव से हुई थी जो शादी के बाद से मायके में रह रही है। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन