UP: मेरठ पहुंचे चिराग पासवान, इस नेता के बेटे के रिसेप्शन में हुए शामिल, हर सवाल पर साध गए चुप्पी
Meerut News: एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के बेटे के रिसेप्शन में शामिल हुए। मीडिया ने काफी प्रयास किया मगर उन्होंने कोई भी राजनीतिक प्रतिक्रिया नहीं दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाद्य प्रसंस्करण मंत्री व एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बुधवार को रुड़की रोड स्थित रेडिसन ग्रीन रिसोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के पुत्र अक्षय व पुत्रवधू काजल को जीवन-यात्रा के नए चरण पर आशीर्वाद दिया।
रिसोर्ट पहुंचते ही पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान चिराग पासवान ने कार्यक्रम में मौजूद समर्थकों से तो मुलाकात की, लेकिन मीडिया से दूरी बनाए रखी।
पत्रकारों के कई प्रयासों के बावजूद उन्होंने कोई राजनीतिक प्रतिक्रिया नहीं दी। सवालों पर चुप्पी साध गए। पवन वर्मा ने मंत्री के आगमन को पार्टी व व्यक्तिगत रूप से सम्मान की बात बताया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, व्यापारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.