फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Charge sheet filed against notorious Badan Singh Baddo in Jeeva murder case

UP: जीवा हत्याकांड में कुख्यात बदन सिंह बद्दो के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, कोर्ट के भीतर गोलियों से किया था छलनी

Thu, 29 Feb 2024 12:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Feb 2024 12:46 PM IST
सार

जीवा हत्याकांड में माफिया बद्दो के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। सात जून  2023 को गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा को कोर्ट के भीतर गोलियों से छलनी कर दिया गया था। हालांकि शूटर को वारदात के वक्त ही दबोच लिया गया था। उसके खिलाफ चार्जशीट पहले ही दाखिल हो चुकी है।

विज्ञापन
UP: Charge sheet filed against notorious Badan Singh Baddo in Jeeva murder case
माफिया बदन सिंह बद्दो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जीवा हत्याकांड के मास्टरमाइंड माफिया बदन सिंह बद्दो के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने उसके खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाए हैं। केस की विवेचना जारी रहेगी।

विज्ञापन


पश्चिम यूपी का कुख्यात गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा लखनऊ जेल में बंद था। सात जून 2023 को उसे एससी-एसटी कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। इसी दौरान कोर्ट के भीतर ही शूटर ने जीवा को गोलियों से भून दिया था। जौनपुर निवासी शूटर विजय यादव को वकीलों व पुलिसकर्मियों ने मौके से ही दबोच लिया था। वजीरगंज थाने में हत्याकांड की एफआईआर दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

UP: Charge sheet filed against notorious Badan Singh Baddo in Jeeva murder case
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media

कोर्ट के आदेश पर एसआईटी के पर्यवेक्षण में केस की विवेचना शुरू हुई थी। पहली चार्जशीट शूटर विजय यादव के खिलाफ दाखिल हुई थी। तब एसआईटी ने खुलासा किया था कि हत्याकांड का साजिशकर्ता माफिया बदन सिंह बद्दो है। इसी आधार पर उसे आरोपी बनाया गया।

पुलिस उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई कर चुकी है। अब उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। बदन सिंह बद्दो वर्ष 2019 से फरार चल रहा है। वह विदेश में है। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम भी है।

UP: Charge sheet filed against notorious Badan Singh Baddo in Jeeva murder case
पार्टी में बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

जज को लिखा गया पत्र बना आधार
विवेचना के दौरान पुलिस को जीवा के अधिवक्ता के पास से एक पत्र मिला था। ये पत्र जीवा ने वारदात के कुछ महीने पहले ही जज को लिखा था, जिसमें उसने बदन सिंह बद्दो से अपनी जान को खतरा बताया था। सूत्रों के मुताबिक शूटर विजय यादव को बद्दो का फोटो दिखाया गया था, इस पर उसने बताया कि नेपाल में इसी शख्स से उसकी मुलाकात हुई थी। उसी ने जीवा को मारने की सुपारी दी थी।
 

यह भी पढ़ें: UP: भाजपा-रालोद की संयुक्त बैठक आज, कैराना में इकरा हसन के नाम के बाद, BSP-BJP प्रत्याशियों पर टिकीं निगाहें

विज्ञापन

UP: Charge sheet filed against notorious Badan Singh Baddo in Jeeva murder case
पार्टी में बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

रिवाॅल्वर मुहैया कराने वाले का पता नहीं
जांच में सामने आया था कि विजय के लखनऊ पहुंचने पर एक शख्स ने उसे रिवाॅल्वर मुहैया कराई थी। वह शख्स कौन है? अब तक पता नहीं चल सका है। हत्याकांड में गैंगस्टर सुशील मूंछ का भी नाम सामने आ रहा था लेकिन उसके खिलाफ अब तक कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed