फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP-CBSE and ICSE registration begins

यूपी-सीबीएसई और आईसीएसई के रजिस्ट्रेशन शुरू

Tue, 31 Aug 2021 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
UP-CBSE and ICSE registration begins
सीसीएसयू में स्नातक प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए करें आवेदन
विज्ञापन

25 कोर्सों में लिया जा सकता है एडमिशन, रजिस्ट्रेशन के बाद मेरिट से होंगे दाखिले
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में सोमवार शाम से यूपी-सीबीएसई और आईसीएसई तीनों बोर्ड के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। 10 हजार छात्र-छात्राओं ने अब तक रजिस्ट्रेशन कर दिए हैं। रजिस्ट्रेशन www.ccsuweb.in वेबसाइट पर किए जा सकते हैं।
विवि प्रशासन एक सप्ताह पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर चुका है। यूपी-सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से डाटा मिलने में देरी के कारण अभी तक पूर्व वर्षों में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राएं ही रजिस्ट्रेशन कर पा रहे थे। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार शाम से तीनों बोर्ड के छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अब कोई समस्या नहीं है। 115 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। सोमवार शाम तक 10 हजार छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। बीए में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। ऐसे में बीए की मेरिट इस बार और भी ऊपर जाएगी। 50 फीसदी रजिस्ट्रेशन बीए और 50 फीसदी बाकी कोर्सों में आ रहे हैं। सबसे ज्यादा मारामारी कैंपस में पहली बार संचालित हो रहे बीए-बीएससी-बीकॉम कोर्सों में रहेगी। यहां पर इन कोर्सों में 20-20 सीटें रहेंगी। एडेड और राजकीय कॉलेजों में भी बीए-बीएससी-बीकॉम में एडमिशन को मेरिट ऊपर जाएगी।
विज्ञापन

कैंपस-कॉलेजों में हैं एक लाख 40 हजार से अधिक सीटें
सीसीएसयू के मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में एक लाख 40 हजार सीट हैं। एडेड-राजकीय कॉलेजों में 37 हजार और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में एक लाख से अधिक सीटें हैं। जिलेवार बात करें तो इनमें मेरठ में एडेड-राजकीय और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 41723 सीटें हैं। बागपत में 14355, बुलंदशहर में 28636, गौतमबुद्घनगर में 15601, गाजियाबाद में 25333, हापुड़ में 13807, मुजफ्फरनगर में 20342, सहारनपुर में 32156 और शामली में सरकारी और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 9013 सीट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed