फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up catet in 28 exam centres

28 परीक्षा केंद्रों पर होगी यूपी कैटेट की परीक्षा

Sat, 31 Jul 2021 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
up catet in 28 exam centres
आठ शहरों के 28 केंद्रों पर होगी यूपी कैटेट
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। प्रदेश के चारों कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी में विवि जुटा है। परीक्षा यूपी के आठ शहरों में 28 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। रजिस्ट्रार डॉ. बीआर सिंह ने बताया किअयोध्या व बनारस में चार-चार, बांदा व आगरा में एक-एक, लखनऊ में पांच, कानपुर में आठ, बरेली में दो और मेरठ में तीन परीक्षा केंद्र होंगे।
सरदार वल्लम भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने बताया कि यूपी कैटेट की तैयारी चल रही है। कोरोना महामारी के चलते इस बार परीक्षा देरी से आयोजित हो रही है। परीक्षा यूपी के आठ शहरों में आयोजित होगी, इस बार दो नए सेंटर बनाए गए हैं। 12 अगस्त को यूजी और 13 अगस्त को पीजी, पीएचडी व एमबीए की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय की टीम ने सभी परीक्षा केंद्रों का हाल ही में निरीक्षण भी किया था। कुलपति डॉ. आरके मित्तल और कुलसचिव डॉ. बीआर सिंह ने परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप दिया है। परीक्षा में 18059 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed