फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: boys attacked on girl Students head on protest against tampering case field

यूपी: दिनदहाडे़ छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने छात्रा का सिर फोड़ा

Tue, 11 Sep 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 11 Sep 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
UP: boys attacked on girl Students head on protest against tampering case field
अस्पताल में घायल छात्रा - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी में आए दिन महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाए आम हो रही हैं। यहां अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वे छेड़छाड़ का विरोध करने वाली महिलाओं व छात्राओंं को जान से मारने का प्रयास करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां मनचलों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा का सिर फोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं वारदात को अंजाम देकर युवक फरार हो गए। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन

रोहटा रोड स्थित फाजलपुर में सोमवार को छेड़खानी का विरोध करने पर तीन मनचलों ने स्कूटी सवार दसवीं की छात्रा पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक दसवीं की यह छात्रा सोमवार दोपहर स्कूटी से स्कूल से घर लौट रही थी। उसी समय फाजलपुर बैंक रोड पर बाइक सवार तीन युवक पीछे से आए और उससे छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा ने इनका विरोध किया तो उन्होंने उसकी स्कूटी के सामने बाइक लगाकर उसे रोक लिया और बदसलूकी करने लगे। बचने के लिए छात्रा मनचलों से अकेली भिड़ गई। 

छात्रा ने कहा कि तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही सड़क पर पड़ा डंडा उठाकर उसके सिर पर मार दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई और बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद वे फरार हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां से उसेे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 

पुलिस के मुताबिक सिर में गंभीर चोट के कारण छात्रा  निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने फाजलपुर के तीनों युवकों विशाल, जीतू और गौरव के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दबिश दी, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed