{"_id":"5e44604d8ebc3ee60172f651","slug":"up-board-students-will-be-able-to-correct-up-to-25-errors-meerut-news-mrt4686566194","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: छात्र 25 तक दूर करा सकेंगे त्रुटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: छात्र 25 तक दूर करा सकेंगे त्रुटियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड: छात्र 25 तक दूर करा सकेंगे त्रुटियां
मेरठ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों केप्रपत्रों में यदि कोई त्रुटि है तो उसे 25 फरवरी तक दुरुस्तकराया जा सकेगा। पहले इसकी अंतिम तिथि 10 फरवरी थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद केक्षेत्रीय सचिव राणा सहस्त्रांसु सिंह सुमन ने बताया कि वर्ष 2020 की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरण पहली बार अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी में भी मुद्रित कराए जाने की व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरण, नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय कास्ट कोड, जेंडर कोड, मीडियम कोड और रेगुलेशन कोड में किसी तरह की त्रुटि न रहे। इसके लिए यह तारीख बढ़ाई गई है। प्रधानाचार्यों द्वारा वेबसाइट पर जाकर इसे शुद्ध किया जा सकता है। हालांकि बिना किसी साक्ष्य के परीक्षार्थी का नाम या माता-पिता का नाम एक साथ पूरा परिवर्तन किया जाना वर्जित है। यदि इसके बाद भी परीक्षार्थी केविवरणों में त्रुटि रह जाएगी या फोटो धुंधली होगी तो उसका परीक्षाफल रोक दिया जाएगा। इसके लिए प्रधानाचार्य सीधे तौर पर उत्तरदायी होंगे।