फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Board Results 2019: 10th, 12th exam result of 8,377 examinees is to come in Meerut

UP Board Result 2019: छात्र-छात्राओं की धड़कनें तेज, यहां देखें सबसे पहले रिजल्ट

Fri, 26 Apr 2019 03:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Apr 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
UP Board Results 2019: 10th, 12th exam result of 8,377 examinees is to come in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर

UP Board Result 2019 यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शनिवार को दोपहर साढ़े 12 बजे आएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने गुरुवार को इसकी घोषणा की है। ऐसे में विद्यार्थियों की धड़कनें तेज होना स्वभाविक है। इस साल मेरठ में पंजीकृत परीक्षार्थी की संख्या 83787 है, जिनमें हाईस्कूल 43917 और इंटरमीडिएट 39870 है। इनका यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड रिजल्ट की सूचना के साथ ही छात्र-छात्राओं में बेचैनी बढ़ गई है, लेकिन रिजल्ट को लेकर उदास न हों। अभिभावकों को भी अपने बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए क्योंकि फेल या पास होना आपका जीवन तय नहीं करता है। अभिभावकों को चाहिए कि छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाएं। अगर यूपी बोर्ड रिजल्ट उदास करने वाला हो तो समझाएं, हौसला बढ़ाएं।

विज्ञापन

17 जिलों के 10 लाख से ज्यादा का आएगा रिजल्ट
यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 17 जिलों में 5 लाख 89 हजार 371 परीक्षार्थी हाईस्कूल में और 4 लाख 85 हजार 569 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट में पंजीकृत हैं। एक लाख 16 हजार 72 परीक्षार्थियों ने हिंदी की परीक्षा छोड़ी थी।

2018 में अच्छा रहा था मेरठ के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन
वर्ष 2018 में यूपी बोर्ड हाईस्कूल में मेरठ का प्रदेश में 8वां स्थान था, जबकि इंटरमीडिएट में 19वां, वर्ष 2017 में हाईस्कूल में 34वें और इंटरमीडिएट में 38वें स्थान पर था। वहीं, वर्ष 2016 में हाईस्कूल में 37वें और यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में 50वें स्थान पर था ।

अभिभावकों के लिए मनोचिकित्सक के टिप्स

- विद्यार्थियों को समझाएं की घबराने की जरूरत नहीं है।
- विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाना चाहिए।
- परिणाम के बाद तर्क वितर्क के बजाय प्रोत्साहित करें।
- प्रतिशत के लिए न डाटें।
- फेल होने पर बच्चों को विश्वास में लें, उन्हें समझाएं।
- बच्चों के व्यवहार में हो रहे बदलावों पर नजर रखें। 

एनआईसी की वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट
क्षेत्रीय सचिव राणा सहस्त्रांशु सुमन ने बताया कि विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम एनआईसी की वेबसाइट पर देख सकेंगे। इसके लिए यूपीएमएसपी.एनआईसी.इन पर लॉग इन कर अपने रोल नंबर के जरिए मार्कशीट देख सकेंगे।

अंक नहीं, ज्ञान तय करता है जीवन की दिशा
मनोचिकित्सक डॉ. रवि राणा का कहना है कि नॉलेज जीवन की दिशा तय करती है, न की अंक। लिहाजा विद्यार्थियों और परिजनों को जो भी रिजल्ट मिलता है, उसे स्वीकार करते हुए आगे बढ़ें।

बच्चों की तुलना नहीं करनी चाहिए
काउंसलर डॉ. पूनम देवदत्त का कहना है कि बच्चों की किसी से तुलना न करें। कई बार परिजन अपने बच्चे के कम अंक आने पर ज्यादा अंक लाने वाले बच्चे से तुलना करते हैं, जिससे वह उदास हो जाता है। हर एक बच्चा अद्भुत और विशेष होता है। लिहाजा प्रोत्साहित करें।

वर्ष                रिजल्ट प्रतिशत 
2018            हाईस्कूल- 86.20, इंटरमीडिएट- 83.39 प्रतिशत
2017            हाईस्कूल- 82.06, इंटरमीडिएट- 83.35 प्रतिशत
2016            हाईस्कूल- 87.50, इंटरमीडिएट- 88.45 प्रतिशत

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें



https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed