फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Board Result 2023: Results will come of 11 lakh students from 17 districts including Meerut

UP Board Result: मेरठ समेत 17 जिलों के 11 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार होगा खत्म, ऐसे देखें परिणाम

Mon, 24 Apr 2023 06:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 24 Apr 2023 06:58 PM IST
सार

UP Board Result 2023 : मेरठ समेत 17 जिलों के 11 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार मंगलवार यानी कल खत्म हो जाएगा। परिणाम देखने के लिए छात्र-छात्राओं को सिर्फ यह काम करना होगा।

विज्ञापन
UP Board Result 2023: Results will come of 11 lakh students from 17 districts including Meerut
यूपी बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल यानी मंगलवार 25 अप्रैल को दोपहर 1:30 बजे परिणाम जारी करेगा। परिषद सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि निकाय चुनाव के चलते चुनाव आयोग की अनुमति के बाद परिणाम घोषणा का निर्णय लिया गया है। मेरठ जिले में कुल 85,765 हजार छात्र परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। जिनमें हाईस्कूल के 43,401 हजार छात्र व इंटरमीडिएट के 42,364 हजार छात्र परीक्षा हैं। 

विज्ञापन


17 जिलों में 11,29,838 लाख छात्र हैं पंजीकृत 
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 17 जिलों में कुल 11 लाख 29 हजार 838 छात्र पंजीकृत हैं। जिनमें हाईस्कूल के पांच लाख 98 हजार 167 छात्र, जबकि इंटरमीडिएट के पांच लाख 31 हजार 671 छात्र परीक्षा देंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CM Yogi Visit: शामली में सीएम योगी के दिखे तल्ख तेवर, बोले- 'नो कर्फ्यू-नो दंगा, यूपी में सब चंगा'

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्रों की जिलेवार स्थिति-
मेरठ में 85,765 हजार छात्र, आगरा में 1,26,788 लाख छात्र, फिरोजाबाद में 85,560 हजार छात्र, मैनपुरी में 68,076 हजार छात्र, इटावा में 63,022 हजार छात्र, मथुरा में 80,404 हजार छात्र, अलीगढ़ में 11,6748 हजार छात्र, हाथरस में 51,098 हजार छात्र, कासगंज में 42,574 हजार छात्र, बुलंदशहर में 91,618 हजार छात्र, गाजियाबाद में 53,124 हजार छात्र, गौतमबुद्धनगर में 41,970 हजार छात्र, बागपत में 31,792 हजार छात्र, हापुड़ में 29,903 हजार छात्र, मुजफ्फरनगर में 61,299 हजार छात्र, सहारनपुर में 74,143 हजार छात्र और शामली में 25,950 हजार छात्र परीक्षा देंगे।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी दौरा: पढ़िए मुख्यमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें, कहा-ट्रिपल इंजन की सरकार से विकास को मिलेगी गति

यहां रजिस्ट्रेशन कराकर मोबाइल पर पा सकेंगे अपना रिजल्ट
यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद आप सबसे पहले अमर उजाला डॉट कॉम पर अपने नतीजे देख पाएंगे। बस आपको Results.AmarUjala.Com पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आप अपना कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट अपने मोबाइल पर भी पा सकते हैं। इसके अलावा छात्र अपना परिक्षा परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed