फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Board Result 2019: Result of high school and intermediate will come on 27 April

UP Board Result 2019: अब इंतजार की घड़ियां खत्म, 12:30 पर यहां देखें 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

Sat, 27 Apr 2019 11:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Apr 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
UP Board Result 2019: Result of high school and intermediate will come on 27 April
यूपी बोर्ड परीक्षा 2019

यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम का इंतजार समाप्त हो गया। आज शनिवार को दोपहर साढ़े 12 बजे परीक्षा परिणाम आएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने गुरुवार को इसकी घोषणा की थी। यूपी बोर्ड में इस साल मेरठ में इस साल 83787 पंजीकृत परीक्षार्थी हैं, जिनमें हाईस्कूल में 43917 और इंटरमीडिएट में 39870 परीक्षार्थी हैं।

विज्ञापन


17 जिलों के 10 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का आएगा रिजल्ट
यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 17 जिलों में 5 लाख 89 हजार 371 परीक्षार्थी हाईस्कूल में और 4 लाख 85 हजार 569 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट में पंजीकृत हैं। एक लाख 16 हजार 72 परीक्षार्थियों ने हिंदी की परीक्षा छोड़ी थी।
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम पर टिकी हैं सभी की निगाहें 
प्रदेश में योगी सरकार के नेतृत्व में यूपी बोर्ड की तीसरी परीक्षा का परिणाम घोषित होगा। पिछले साल 2018 में मेरठ के छात्र-छात्राओं का अच्छा प्रदर्शन रहा था। हाईस्कूल में प्रदेश में मेरठ ने 8वां और इंटरमीडिएट में 19वां स्थान प्राप्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट
क्षेत्रीय सचिव राणा सहस्त्रांशु सुमन ने बताया कि विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम एनआईसी की वेबसाइट पर देख सकेंगे। इसके लिए www.upmsp.nic.in पर लॉगइन कर अपने रोल नंबर के जरिए रिजल्ट देख सकेंगे।

पिछले तीन वर्षों का परिणाम
वर्ष                     रिजल्ट प्रतिशत

2018            हाईस्कूल- 86.20, इंटरमीडिएट- 83.39 प्रतिशत
2017            हाईस्कूल- 82.06, इंटरमीडिएट- 83.35 प्रतिशत
2016            हाईस्कूल- 87.50, इंटरमीडिएट- 88.45 प्रतिशत

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed