{"_id":"5cc40aa1bdec2207571f3c55","slug":"up-board-result-2019-intermediate-topper-tanu-tomar-credits-the-success-to-her-teachers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2019: बारहवीं में 97.80 प्रतिशत अंक लेकर टॉपर बनीं तनु, अब है यह सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result 2019: बारहवीं में 97.80 प्रतिशत अंक लेकर टॉपर बनीं तनु, अब है यह सपना
Sat, 27 Apr 2019 01:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
छात्रा तनु तोमर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए गए। परीक्षा परिणाम का दिन घोषित किए जाने के बाद से ही विद्यार्थियों की निगाहें रिजल्ट पर टिकी रहीं। शनिवार साढ़े बारह बजे कक्षा दस व बारह का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। कक्षा दस में जहां कानपुर के गौतम रघुवंशी ने टॉप किया है वहीं यूपी के बागपत की रहने वाली छात्रा तनु तोमर ने इंटरमीडिएट में टॉप किया है। आगे तस्वीरों में देखें कैसे यूपी के बागपत की बेटी के प्रदेश में टॉप करने पर खुशी का माहौल है।
छात्रा तनु तोमर
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में बागपत की बेटी तनु तोमर ने प्रदेश की मेरिट में पहला स्थान हासिल कर बागपत का डंका बजा दिया। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बड़ौत की छात्रा तनु पंवार ने 97.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
टॉपर बनने पर खुशी मनाते छात्रा तनु तोमर के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
LIVE Updates यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम और यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम सबसे पहले देखने के लिए यहां क्लिक करें
छात्रा तनु तोमर के कॉलेज के प्रधानाचार्य उपेंद्र चौधरी ने बताया कि तनु मेधावी छात्रा है। उन्होंने कक्षा बारह में प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र युवराज
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा जनपद के ही श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बड़ौत के ही युवराज ने 94.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट में चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
छात्रा तनु तोमर
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम की सूची में जनपद के दो विद्यार्थियों को स्थान मिलने के बाद जिलेभर में खुशी का माहौल है। वहीं तनु ने कामयाबी का श्रेय शिक्षकों और परिवार को दिया है। बारहवीं में टॉपर बनने के बाद वह अब अपना डॉक्टर बनने का सपना पूरा करना चाहती हैं।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/