फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Board Result 2019: Five prisoners have passed the UP board examination in Saharanpur

UP Board Result 2019: हत्या-दुष्कर्म के पांच आरोपियों ने की बोर्ड परीक्षा पास, इतने प्रतिशत आए नंबर

Sat, 27 Apr 2019 09:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Apr 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
UP Board Result 2019: Five prisoners have passed the UP board examination in Saharanpur
यूपी बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जिला कारागार में बंद हत्या एवं दुष्कर्म के पांच आरोपियों ने जेल में रहते हुए हाईस्कूल एवं इटरमीडिएट की पढ़ाई की और परीक्षा दी। पांचों बंदियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। परीक्षा पास करने वाले बंदी का जिला कारागार में साथी बंदियों द्वारा सम्मान किया गया।

विज्ञापन


जिला कारागार सहारनपुर में निरुद्ध पांच बंदी भी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। जिनमें तीन बंदी ने हाईस्कूल और दो बंदियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। इनमें   ग्राम बेहड़ा कलाए फतेहपुर निवासी जोनी कुमार हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। जोनी ने हाईस्कूल की परीक्षा दी और 72 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हत्या के मामले में ही आजीवन कारावास की सजा काट रहे चोरा मंडी चिलकाना निवासी सोनू ने हाईस्कूल की परीक्षा में 75.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन


जबकि रवि कुमार दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद था। उसने भी हाईस्कूल की परीक्षा जेल में रहने के दौरान दी थी। उसने परीक्षा में 69.16 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। फिलहाल वह जेल से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में दुष्कर्म के आरोप में बंद अल्लीबाला निवासी विजय ने 71 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हत्या के आरोप में बंद अंकुश निवासी शीशवाला नकुड़ ने 73 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

जेल अधीक्षक डॉक्टर वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल प्रशासन एवं जेल शिक्षा अध्यापक अनिल कुमार के प्रयास से बंदियों को कामयाबी हासिल हुई। इन लोगों ने अपराध छोड़कर अच्छे नागरिक बनकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की शपथ ली। साथी बंदियों ने माल्यार्पण कर इनका स्वागत किया।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed