फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up board result 2019: class 10th and 12th result Released, check here

UP Board Result 2019: 10वीं में गौतम रघुवंशी व 12वीं में बागपत की तनु बनीं टॉपर, यहां देखें रिजल्ट

Sat, 27 Apr 2019 12:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 27 Apr 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
up board result 2019: class 10th and 12th result Released, check here
गौतम रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम का इंतजार समाप्त हो गया। आज दोपहर 12:30 पर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। हाई स्कूल में गौतम रघुवंशी और 12 में तनु तोमर टॉपर बने। कक्षा बारह में टॉपर बनने वाली तनु यूपी के बागपत की रहने वाली हैं। वहीं हाई स्कूल में टॉप आने वाले गौतम रघुवंशी कानपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड का रिजल्ट हाई स्कूल में 80.07 और इंटर में 70 .06 प्रतिशत रहा। यूपी बोर्ड में इस साल मेरठ में 83787 पंजीकृत परीक्षार्थी थे, जिनमें हाईस्कूल में 43917 और इंटरमीडिएट में 39870 परीक्षार्थी थे। 
विज्ञापन

बागपत के श्रीराम इंटर कॉलेज के इंटर के स्टूडेंट युवराज प्रदेश में चौथे नम्बर पर रहे हैं। वहीं इस बार प्रदेश के टॉप टेन स्टूडेंट में मेरठ से कोई छात्र या छात्रा नहीं है। पिछली बार मवाना के सुशांत प्रदेश में नौंवे नंबर पर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


17 जिलों के 10 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम किया गया घोषित
यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 17 जिलों में 5 लाख 89 हजार 371 परीक्षार्थी हाईस्कूल में और 4 लाख 85 हजार 569 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट में पंजीकृत थे। एक लाख 16 हजार 72 परीक्षार्थियों ने हिंदी की परीक्षा छोड़ दी थी।

up board result 2019: class 10th and 12th result Released, check here
टॉपर तनु तोमर (फाइल फोटो) - फोटो : Amarujala
परीक्षा परिणाम पर टिकी सभी की निगाहें 
प्रदेश में योगी सरकार के नेतृत्व में यूपी बोर्ड की तीसरी परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ है। पिछले साल 2018 में मेरठ के छात्र-छात्राओं का अच्छा प्रदर्शन रहा था। हाईस्कूल में प्रदेश में मेरठ ने 8वां और इंटरमीडिएट में 19वां स्थान प्राप्त किया था।

इस वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट
LIVE Updates यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम और यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम सबसे पहले देखने के लिए यहां क्लिक करें। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम एनआईसी की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

हाईस्कूल के रिजल्ट में मेरठ को यूपी में छठा स्थान प्राप्त हुआ है। यहां परीक्षाफल 90.39 प्रतिशत रहा जोकि पिछले साल 86.20 प्रतिशत था। इस साल यह प्रतिशत 4.19 बढ़ा है। इंटरमीडिएट में मेरठ को यूपी में 28 वां स्थान मिला है। कक्षा बारह में रिजल्ट प्रतिशत 75.79 रहा जोकि पिछले साल 83.39 प्रतिशत था। 

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में गिरावट आई है। पिछले साल के मुकाबले रिजल्ट करीब 7.6 प्रतिशत गिरा है। सभी विषयों के एक पेपर का देना कारण माना जा रहा है। मेरठ में हाईस्कूल में बालेराम बृज भूषण सरस्वती शिशु मंदिर के अर्जुन पंवार ने किया जनपद में 91.67 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप स्थान हासिल किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed