12वीं में चौथे स्थान पर रहे 'युवराज' बनना चाहते हैं इंजीनियर, प्रतिदिन16 घंटे की मेहनत से मिली मंजिल
बड़ौत में कोताना रोड निवासी किसान संजय सिंह के बेटे युवराज की कामयाबी से जिलेभर में खुशी का माहौल है। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बड़ौत के पीसीएम वर्ग के छात्र की माता शशि देवी गृहणी हैं। युवराज बताते हैं कि परिवार ने घर में पढ़ाई का पूरा माहौल दिया। उसे घर के कामकाज से दूर रखा और हमेशा आगे बढने के लिए प्रेरित किया।
युवराज की बड़ी बहन मोनिका बीटीसी कर रही हैं और उससे छोटी बहन बीएड कर रही हैं। दोनों बहनों ने पढ़ाई में मदद की। दिल्ली पुलिस में कार्यरत चाचा दीपक चौधरी और बड़ौत में ही रिपेयरिंग का कार्य करने वाले मन्नु चौधरी से उसे प्रेरणा मिली।
युवराज का कहना है कि सफलता के लिए जरूरी है कि रोजाना पढ़ाई की जाए। डेली स्टडी के बिना सफलता नहीं मिल सकती। युवराज का पसंदीदा खेल क्रिकेट और पसंदीदा खिलाड़ी विराट कोहली है।
युवराज को फिल्में देखने का काफी शौक है। बाहुबली उसकी पसंदीदा फिल्म है। वह कहता है कि सफलता के लिए कई खुशियों के मौके छोडने पड़ते हैं। ऐसे में आपके साथ परिवार के सदस्यों का खड़ा होना जरूरी होता है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/