{"_id":"69946aaf93e05c4d820da72e","slug":"up-board-preparations-for-10th-12th-exams-complete-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111649-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 10वी, 12वीं की परीक्षाओं की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 10वी, 12वीं की परीक्षाओं की तैयारियां पूरी
विज्ञापन
छात्र परीक्षा केंद्र पर सिटिंग प्लान में अपने अनु्क्रमांक के अनुसार अपनी सीट देखते हुए। (मवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। आज (बुधवार) से शुरु हो रही उत्तर प्रदेश बोर्ड की माध्यमिक शिक्षा विभाग की बोर्ड परीक्षाओं की सभी तैयारी सभी केंद्रों पर पूरी कर ली गई हैं।
एएस इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य डाॅ. मेघराज सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा केंद्र है। इस केंद्र पर 2194 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा का शुभारंभ 18 फरवरी और समापन 12 मार्च को होगा। हाईस्कूल में 1100 परीक्षार्थियों में 506 छात्राएं और 594 छात्र परीक्षा देंगे। इंटरमीडिएट में 1094 परीक्षार्थियों में 493 छात्राएं और 601 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र पर 127 आईपी कैमरे लगाए गए हैं।
शासन के अनुरूप परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के क्षेत्र में किसी भी फोटो कॉपी आदि की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। इस केंद्र पर हाईस्कूल व इंटर के 14 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. नानक सिंह ने बताया कि उनके केंद्र पर हाईस्कूल के 274 व इंटर के 210, जवाहर इंटर काॅलेज मवाना खुर्द में हाई स्कूल के 212 व इंटर के 312, नवजीवन किसान इंटर काॅलेज में हाई स्कूल के 449, इंटर के 359, कृषक इंटर काॅलेज में हाईस्कूल के 760 एवं इंटरमीडिएट के 878 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सभी केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों ने बताया कि सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वहीं मंगलवार को सिटिंग प्लान के अनुसार अपनी सीट देखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर छात्र- छात्राओं की भीड़ रही।