फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Board: Officers, center administrators will get powers of executive magistrate

यूपी बोर्ड : अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों को मिलेंगी कार्यपालक मजिस्ट्रेट की शक्तियां

Sat, 15 Feb 2025 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Officers, center administrators will get powers of executive magistrate
मेरठ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्वक व नकलविहीन संपन्न कराने के लिए परीक्षा अवधि में जिलों में तैनात अधिकारियों और सभी केंद्र व्यवस्थापकों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट की शक्ति प्रदान की जाएगी। 68 मंडल व जिला स्तरीय अधिकारियों के पास कार्यपालक मजिस्ट्रेट की पावर रहेगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के कड़े निर्देश दिए हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। मेरठ जनपद में 102 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश शासन के उप सचिव संजय कुमार ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक व माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभापति को बोर्ड परीक्षा अवधि में उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में तैनात अधिकारियों एवं समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट की शक्ति प्रदान की जानकारी दी है। इन अधिकारियों में 68 जिला और मंडल स्तरीय अधिकारी शामिल है। इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed