फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up board ka result

हाईस्कूल में 87.50 और इंटरमीडिएट में 88.45 प्रतिशत रहा रिजल्ट

Mon, 16 May 2016 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 May 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
up board ka result
यूपी बोर्ड परिणाम - फोटो : अमर उजाला
 यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर छात्राओं का दबदबा रहा। किठौर स्थित गफूरी मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्र तूबा इमरान ने हाईस्कूल में 95.17 प्रतिशत अंकों के साथ न केवल जिला टॉप किया है, बल्कि मेरिट के आधार पर मंडल में भी प्रथम स्थान हासिल किया है। इंटरमीडिएट में शास्त्रीनगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर की छात्र तरिषि ने 94.80 अंकों के साथ जिला टॉप किया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी मेरिट में हाईस्कूल की टॉप 10 सूची में 13 छात्रों को शामिल किया गया है। क्योंकि तीन छात्रों के 90.83 प्रतिशत अंक  हैं, जबकि 91.50 प्रतिशत अंकों के साथ दो छात्रों ने परीक्षा पास की है। टॉपर 10 की सूची में छह छात्र और सात छात्राएं शामिल हैं। दसवीं में जिले का रिजल्ट 87.50 प्रतिशत रहा है। मेरठ मंडल में चौथे और राज्य में 37वें स्थान पर है। परीक्षा में 55909 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 50579 छात्रों ने परीक्षा दी और 44259 पास हुए हैं। उधर, इंटरमीडिएट में भी टॉप 10 की सूची में 13 बच्चे लिए गए हैं। इनमें 10 छात्राएं और केवल तीन छात्र शामिल हैं। परीक्षा में 47418 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 45019 ने परीक्षा दी और 39821 पास आउट हुए हैं। इंटरमीडिएट का रिजल्ट 88.45 प्रतिशत रहा है। मेरठ मंडल में छठवें और और प्रदेश स्तर पर 50वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed