फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Board: Exam centers to be finalized in November.

यूपी बोर्ड : अब नवंबर में अंतिम रूप से तय होंगे परीक्षा केंद्र

Fri, 25 Sep 2026 07:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Exam centers to be finalized in November.
- 2027 की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के लिए केंद्र निर्धारण की कई तिथियां आगे बढ़ीं, 21 नवंबर तक आपत्तियां दर्ज होंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। यूपी बोर्ड वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण की समयसारिणी में शासन ने आंशिक संशोधन किया है। माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-7 की ओर से 25 सितंबर को जारी आदेश में केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया को यथावत रखते हुए विभिन्न चरणों की तिथियां आगे बढ़ाई गई हैं। अब विद्यालयों के भौतिक सत्यापन के बाद तहसील स्तरीय समिति की संस्तुति सहित रिपोर्ट परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर निर्धारित की गई है।
चयनित केंद्रों और छात्र आवंटन की सूची 22 अक्तूबर को अपलोड होगी। डिबार, मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई वाले विद्यालयों की सूची 23 को डीआईओएस पोर्टल पर प्रदर्शित होगी। सूची पर छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक अपनी आपत्ति या शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए 28 अक्तूबर अंतिम तिथि होगी। आपत्तियों का परीक्षण और निस्तारण कर आपत्तियों को जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति की अनुमोदित संस्तुति के साथ परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अग्रसारित किया जाएगा। इसकी अंतिम तिथि छह नवंबर तय की गई है। इसके बाद अनुमोदित विद्यालय-छात्र आवंटन सहित परीक्षा केंद्रों की सूची 16 नवंबर को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन

सूची में मानक से अधिक दूरी अथवा निर्धारित क्षमता से अधिक छात्र आवंटन को लेकर फिर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। इसके लिए 21 नवंबर तक ऑनलाइन प्रत्यावेदन किया जा सकेगा। इसके बाद परिषदीय केंद्र निर्धारण समिति परीक्षा केंद्रों और छात्र आवंटन की सूची को अंतिम रूप देकर परिषद की वेबसाइट पर प्रदर्शित करेगी। शासन ने संबंधित अधिकारियों को संशोधित समय सारिणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed