फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Board exam 2020: Will be tightened on copying

यूपी बोर्ड परीक्षा 2020: नकल पर कसेगी नकेल

Mon, 02 Dec 2019 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
UP Board exam 2020: Will be tightened on copying
यूपी बोर्ड परीक्षा 2020: नकल पर कसेगी नकेल
विज्ञापन

मेरठ। यूपी बोर्ड केतहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल करने वालों पर नकेल कसी जाएगी। नकल करते पकड़े जाने पर एफआईआर की तैयारी है। साथ ही कक्ष निरीक्षक और केंद्र व्यवस्थापक को भी आरोपी बनाया जाएगा। परीक्षा को लेकर कितनी तैयारियां हुई हैं, कितने विद्यालयों में वॉइस रिकॉर्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बोर्ड ने यह रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक से मांगी है।
यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार पिछले साल से भी ज्यादा सख्ती करने की तैयारी है। इसी उद्देश्य से परीक्षा केंद्र ऑनलाइन बनाए गए हैं। वॉइस रिकॉर्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरों को भी जिला विद्यालय निरीक्षण कार्यालय से जोड़ा जाएगा, ताकि वहां से लाइव देखा जा सके। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी 2020 से शुरू हो रही है। परीक्षा की व्यवस्था को लेकर लगातार दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। परीक्षा से पहले सभी केंद्र व्यवस्थापकों को भी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि परीक्षा नकल विहीन कराईं जाएंगी। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी विद्यार्थियों की अच्छी तरह से तलाशी होगी। अगर परीक्षा कक्ष में कोई नकल करता पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। इस बार 86 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक नकल पर डिबार की श्रेणी में रहेगा परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्र पर किसी और को विद्यार्थी की जगह परीक्षा देते पकड़े जाने, बाहर के व्यक्तियों की मदद से नकल या फिर परीक्षा कक्ष का माहौल खराब करने पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। सचल दस्ते को परीक्षा कक्ष में विद्यार्थी नकल करता मिला तो कक्ष निरीक्षक के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है। सामूहिक नकल या बाहरी व्यक्तियों द्वारा नकल में मदद मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। ऐसे परीक्षा केंद्र को डिबार की श्रेणी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed