यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीख जारी, मेरठ के 87 हजार छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा, बनाए जाएंगे 116 परीक्षा केंद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होंगी। हाईस्कूल की परीक्षा 10 मई और इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 मई को समाप्त होंगी।
मेरठ में 87 हजार 297 ने परीक्षा के लिए आवेदन किया हुआ है। अभी 72 दिन हैं, इस दौरान और बेहतर तैयारी की जा सकती है। हालांकि इस बार कोरोना काल के कारण ऑनलाइन पढ़ाई ज्यादा हुई है और ऑफलाइन कम। ऑनलाइन में भी अधिकांश विद्यार्थियों के पास एंड्रॉयड मोबाइल फोन नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी हुई। इसके बाद जब स्कूल खुले तो भी कम ही परीक्षार्थी विद्यालय आए। कोरोना के कारण 30 प्रतिशत कोर्स पहले ही कम कर दिया गया था, लिहाजा 70 प्रतिशत कोर्स ही पढ़ाया गया है, जो लगभग विद्यालयों में पूरा हो चुका है। इस बार 116 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल यहां 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
यह भी पढ़ें: प्रसिद्ध शाकंभरी देवी मंदिर में मत्था टेक प्रियंका गांधी ने लिया ये बड़ा संकल्प, तस्वीरें
सही समय पर परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इससे विद्यार्थियों को तैयारी करने में आसानी होगी। - डॉ. वीर बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य, केके इंटर कॉलेज
इस बार पढ़ाई प्रभावित रही है, लेकिन फिर भी अभी काफी समय है। परीक्षा की और बेहतर तैयारी कर सकते हैं। दो महीने से ज्यादा का वक्त मिला है। - बालकृष्ण, प्रिंसिपल, सेंट जोसफ इंटर कॉलेज
पंचायत चुनाव के कारण परीक्षाएं पीछे हुई हैं। पिछले साल फरवरी में ही परीक्षाएं शुरू हो गई थी। इतने दिन पहले डेटशीट जारी करने से विद्यार्थियों को तैयारी में आसानी होगी। - सुखनन्दन त्यागी, प्रिंसिपल, राम सहाय इंटर कॉलेज
सभी विद्यालयों में कोर्स लगभग पूरा हो चुका है। परीक्षा में भी अभी काफी समय है। विद्यार्थी बेहतर तरीके से परीक्षा दे पाएंगे। - गिरजेश चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/