फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Board: Attendance from 9th to 12th will be online, this will be the process

यूपी बोर्ड: ऑनलाइन लगेगी 9वीं से 12वीं तक की हाजिरी, ये होगी प्रक्रिया; 8वीं तक के बच्चों के लिया आया ये आदेश

Mon, 06 Apr 2026 05:04 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 06 Apr 2026 05:04 PM IST
सार

Saharanpur News: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में कई बदलाव किए हैं। ऑनलाइन हाजिरी के साथ ही आदेश दिया है कि आठवीं तक के बच्चों की निशुल्क शिक्षा का नियम सख्ती से लागू किया जाए। साथ ही स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
UP Board: Attendance from 9th to 12th will be online, this will be the process
यूपी बोर्ड। सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों की हाजिरी ऑनलाइन लगेगी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही आठवीं तक के बच्चों की शिक्षा निशुल्क होना सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

 

सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों के लिए जारी आदेश में कहा गया है कि प्रवेश के बाद छात्र-छात्राओं का विवरण पोर्टल पर अपलोड किया जाए। इससे उनका नाम उपस्थिति पोर्टल पर प्रदर्शित होगा, जिससे उनकी नियमित ऑनलाइन उपस्थिति अंकित की जा सकेगी। निर्देश दिए गए हैं कि एक अप्रैल से ही सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तरकार्मिकों की ऑनलाइन उपस्थिति परिषद के पोर्टल/एप पर दर्ज की जाए। एक अप्रैल से छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में कोई भी लापरवाही न बरती जाए। परिषद के आदेश के अनुपालन में जनपद स्तर पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सख्ती से लागू हो निशुल्क शिक्षा का नियम
राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में भी शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आठवीं तक निःशुल्क शिक्षा का प्रावधान है। सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में इस कानून का सख्ती से पालन कराएं। कहीं भी किसी तरह का शुल्क न लिया जाए।
विज्ञापन

विद्यालयों में सुविधाएं दी जाएं
परिषद ने माना है कि राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में सुविधाएं कम होने की वजह से अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश कराने से कतराते हैं। ऐसे में राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा, परिसरों की सफाई, अनुशासन, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला, खेल कूद और अन्य गतिविधियों पर ध्यान दिया जाए।

ये भी देखें...
स्वर्णिम निशाना: हादसे में हाथ-पैर गंवाए, हौसले का बनाया हथियार, बागपत की मिट्टी में तपकर सोने सी चमकी पायल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed