फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: BJP leaders made a compromise in Meerut firing, SSP said - We have nothing to do with the compromise, we w

UP: मेरठ गोलीकांड में भाजपा नेताओं ने कराया समझौता, एसएसपी बोले- समझौते से हमारा कोई मतलब नहीं, जेल भेजेंगे

Mon, 14 Apr 2025 10:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 14 Apr 2025 10:52 PM IST
सार

भाजपा पार्षद रविंद्र ने 20 साथियों के साथ सूरजकुंड डिपो पहुंचकर कर्मचारियों पर फायरिंग की थी। एक गोली कूड़ा गाड़ी चालक अविनाश को लग गई थी। इसी मामले में भाजपा नेताओं ने समझौता कराया है। 

विज्ञापन
UP: BJP leaders made a compromise in Meerut firing, SSP said - We have nothing to do with the compromise, we w
भाजपा नेताओं के साथ मौजूद दोनों पक्षों के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजकुंड वाहन डिपो पर गोलीबारी की घटना को लेकर निगम के पार्षदों व कर्मचारियों के बीच पांच दिन से चल रहे विवाद पर सोमवार को विराम लग गया। महापौर कैंप कार्यालय में राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज सहित भाजपा नेताओं के सामने पार्षद रविंद्र और कर्मचारी अविनाश के परिवार ने आपस में समझौता करने की बात कही। 
विज्ञापन

19 अप्रैल को निगम की बोर्ड बैठक करने की महापौर ने घोषणा की। वहीं एसएसपी डा. विपिन ताडा का कहना कि समझौते से पुलिस का लेना-देना नहीं है। कोर्ट की कस्टडी में पार्षद का इलाज मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में चल रहा है। नामजद सभी आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। आरोपियों को जेल भेजेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना 10 अप्रैल को सूरजकुंड डिपो में हुई थी। वार्ड-18 में कूड़ा गाड़ी न पहुंचने पर स्थानीय भाजपा पार्षद रविंद्र ने अपने 20 साथियों के साथ सूरजकुंड डिपो पर पहुंचकर कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी थी। एक गोली कूड़ा गाड़ी चालक अविनाश के पैर में लग गई थी। इस घटना को लेकर कर्मचारियों ने हड़ताल की। वहीं पार्षद के पक्ष में अनुसूचित समाज ने निगम के सभी पार्षदों को साथ लेकर कालियागढ़ी में महापंचायत की थी। 
 
विज्ञापन

यह विवाद लगातार बढ़ता जा रहा था। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाकर फिर से हड़ताल और महापंचायत का एलान कर चुके थे। इससे शहर में कूड़ा न उठने के साथ-साथ सफाई व्यवस्था भी चौपट होने लगी थी। 
सोमवार को महापौर कैंप कार्यालय में गोली लगने से घायल कर्मचारी अविनाश कुमार के पिता रतन सिंह, भाई-बहन और दूसरे पक्ष यानी पार्षद रविंद्र की पत्नी ममता सहित परिवार के लोग पहुंच गए। दोनों परिवारों ने आपस में समझौता करने की बात भाजपा नेताओं के सामने कही।
 

निगम अफसरों पर कार्रवाई की मांग
पार्षद रविंद्र और कर्मचारी अविनाश के बीच समझौता हो गया, इसकी जानकारी लगने पर पार्षद पंकज गोयल, संजय सैनी, पवन चौधरी, फजल करीम सहित दस पार्षद भी सूरजकुंड स्थित महापौर के कैंप कार्यालय में पहुंच गए। पार्षदों ने कहा है कि कर्मचारी और पार्षद निगम परिवार का हिस्सा हैं। भाजपा पार्षद दीपक वर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता होना निगम के हित में है। नगर निगम अफसरों की लापरवाही के चलते यह घटना हुई है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। 
पार्षद संजय सैनी ने कहा कि समझौता होना ठीक है, लेकिन सफाई मामले में लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, सफाई कर्मचारी नेता कैलाश चंदोला, रविंद्र वैद्य, विनेश विद्यार्थी, बिजेंद्र लोहरे, आकाश काशी, विपिंद्र सुधा ने भी महापौर से मुलाकात कर समझौते पर सहमति जताई है।
 

बाहरी लोग फैला रहे थे अराजकता
महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी और पार्षदों में बेहतर तालमेल है। सूरजकुंड डिपो में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी, जिसमें कुछ बाहरी लोग अराजकता फैलाने का काम कर रहे थे। कर्मचारी और पार्षद के परिवार ने आपस में समझौता कर लिया है। नगर निगम द्वारा शहर के विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जोकि कुछ लोगों को गवारा नहीं हो रहा है। कर्मचारियों की हड़ताल और पार्षदों की महापंचायत में भी कुछ लोगों ने बेवजह की बात की है।
 

एसएसपी बोले- गोली चलाने वालों को जेल भेजेंगे
एसएसपी विपिन ताडा का कहना है कि कर्मचारी को गोली लगी है। आरोपी पार्षद का इलाज चल रहा है। इस घटना में जो भी आरोपी हैं, उनको पुलिस गिरफ्तार करेगी और जेल भी भेजेगी। इस समझौते से पुलिस को कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।
 

दबाव बनाकर कराया समझौता
पार्षद रविंद्र के परिवार पर दबाव बनाकर यह समझौता कराया गया है। कर्मचारियों ने सूरजकुंड डिपो में पार्षद को घेरकर हमला किया है, जिसके सुबूत भी हैं। कर्मचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कोर्ट में अपील करेंगे।
- रविकांत, अध्यक्ष शोषित क्रांति दल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed