फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up : BJP leader provocative video viral, stress in town

यूपी : भाजपा नेता का भड़काऊ वीडियो वायरल, शहर में तनाव

Sun, 04 Mar 2018 11:09 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 04 Mar 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
up : BJP leader provocative video viral, stress in town
फाइल फोटो

मेरठ में बेकसूर अजय उर्फ रिंकू की हत्या के बाद हंगामा करने पहुंचे भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा की एक भड़काऊ वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वह एक विशेष समुदाय के लोगों पर टिप्पणी कर रहे है। इसे लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश है। 

विज्ञापन


युवा सेवा समिति अध्यक्ष बदर अली ने कमल दत्त शर्मा के खिलाफ देहलीगेट थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि भाजपा नेता जानबूझकर सांप्रदायिक उन्माद फैलाना चाहते है। देर रात एसएसपी ने बदर अली और उनके कार्यकर्ताओं को थाने में बुलाकर मीटिंग की। बताया जा रहा कि एसएसपी को भड़काऊ वीडियो पर लोगों ने मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। एसएसपी ने इस मामले की जांच एसपी सिटी से कराने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: युवक की हत्या के बाद बवाल, पुलिस से भिड़ी पब्लिक, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मैंने लोगों को समझाया  

up : BJP leader provocative video viral, stress in town
भाजपा नेता

भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने बताया कि अजय की हत्या के बाद उसके परिजन हंगामा कर रहे थे। लोग पुलिस पर ही गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। दूसरे समुदाय के लोगों ने अजय को गोली मार दी और किसी को कोई खरोंच नहीं आई। अजय के परिजनों को मुआवजा दिलाने के लिए उन्होंने पूर्व केंद्र मंत्री संजीव बालियान समेत कई अधिकारियों से भी बात की। मैंने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। पीड़ित लोगों की मदद में वह मौके पर जरूर जाएंगे। पुलिस केस भी करेगी तो वह नहीं रुकेंगे। उन्होंने कोई भड़काऊ बातें नहीं की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed